Bihar News: सब्जी खरीदने निकले तीन दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, एक युवक की मौत; दो की हालत गंभीर
Begusarai News: पुलिस ने बताया कि ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय जिले में बीती रात एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार को मातम में डुबो दिया। मामला मंझौल-गढ़पुरा सड़क पर महुआ मोड़ के पास का है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने पल्सर बाइक सवार तीन दोस्तों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मंझौल पंचायत-3 के वार्ड नंबर-3 निवासी बुग्गी सदा (37) के रूप में हुई है, जो धनिक सदा के पुत्र थे। वहीं, घायल हुए युवकों की पहचान संजय सदा (30) पिता छोटे सदा और रविंद्र सदा (32) पिता जंगली सदा के रूप में की गई है। दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और उनका इलाज अस्पताल में जारी है।
यह भी पढ़ें- Accident:पिकअप और टोटो की भीषण टक्कर में महिला की मौत, छह लोग घायल; रिपोर्ट लिखवाकर थाने से लौट रहा था परिवार
बाजार से लौटते समय हुआ हादसा
वार्ड सदस्य सुधीर सदा ने बताया कि तीनों युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर मंझौल बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। जब वे महुआ मोड़ के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह जख्मी हो गए।
एक युवक की नहीं बच सकी जान
घटना के थोड़ी देर बाद वहां से गुजर रही पुलिस की नजर घायल युवकों पर पड़ी। तत्काल सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान बुग्गी सदा की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बुग्गी सदा अपने पीछे छह बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनकी परवरिश अब एक गंभीर चिंता का विषय बन गई है। परिवार का एकमात्र सहारा छिन जाने से परिजनों की हालत बदहवासी की है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा है और लोग इस दुर्घटना से बेहद दुखी हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar News:भीषण हादसे में मां-बेटे और बहू की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी थी टक्कर
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस मामले की जांच मंझौल थाना पुलिस द्वारा की जा रही है। ट्रक की पहचान और चालक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। परिजनों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि आगे इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं।