फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger News ›   Begusarai: 10th class student suddenly goes live on social media; then hanged himself

Bihar: अचानक सोशल मीडिया पर लाइव हो गया 10वीं का छात्र; बोला- हम अपने मन से सुसाइड कर रहे, फिर फंदे से लटक गया

Mon, 19 Feb 2024 04:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 Feb 2024 04:39 PM IST
सार

Live Suicide On Social Media: बेगूसराय से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, दसवीं के एक छात्र ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली और लोग देखते रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Begusarai: 10th class student suddenly goes live on social media; then hanged himself
मृतक दसवीं का छात्र अभिषेक कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के बहुरचक गांव की है। मृतक छात्र की पहचान बहुरचक गांव निवासी जुगनू पासवान के बेटे अभिषेक कुमार के रूप में की गई है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि युवक सोशल मीडिया पर लाइव हो गया और कहने लगा कि हम अपने मन से सुसाइड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी तरह की, कोई प्रकार की, घर में कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन इसके बावजूद भी अभिषेक कुमार ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


परिजनों ने आगे बताया कि जब तक लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, तब तक उसने घर में ही फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसके फौरन बाद घटना की सूचना परिजनों ने बखरी थाना पुलिस को दी। मौके पर बखरी थाना पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। उसके बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई। जानकारी के अनुसार, मृतक अभिषेक कुमार 10वीं का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed