फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Administration deals a major blow to the drug trade; simultaneous raids conducted on dozens

बेगूसराय: जिले में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, पुलिस-प्रशासन और विभागों की संयुक्त टीम ने खंगाली दुकानें

Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM IST
मुंगेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: मुंगेर ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2026 03:59 PM IST
सार

बेगूसराय में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। डीएम के निर्देश पर बखरी में प्रशासन, पुलिस, उत्पाद और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने दर्जनों दुकानों की सघन जांच की और दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी।

विज्ञापन
Administration deals a major blow to the drug trade; simultaneous raids conducted on dozens
बेगूसराय: मेडिकल दुकान में छापेमारी करते एसडीएम सन्नी कुमार सौरभ व डीएसपी कुंदन

विस्तार

बेगूसराय जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी और कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बखरी अनुमंडल क्षेत्र में प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक सघन जांच अभियान चलाकर दर्जनों दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी रूप में नशीले पदार्थों की बिक्री, उपलब्धता या सेवन को बढ़ावा देने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन

 बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरव के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस, उत्पाद विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम अलग-अलग दुकानों और संवेदनशील स्थानों पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों की जांच करने के साथ नशीले पदार्थों की बिक्री से संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली और संचालकों को नियमों का पूरी तरह पालन करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

दुकानदारों को दो टूक
जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को साफ शब्दों में कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री अथवा ऐसी किसी सामग्री की उपलब्धता, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा सकता है, किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने दुकानदारों को नशे के दुष्प्रभाव और इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए अपने प्रतिष्ठानों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। प्रशासन का विशेष फोकस युवाओं और किशोरों को सूखे नशे और नशीले पदार्थों की गिरफ्त से बचाने पर है।


अभियान के दौरान एसडीपीओ कुंदन कुमार, ड्रग इंस्पेक्टर, उत्पाद विभाग के अधिकारी एवं अन्य पुलिस और प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। संयुक्त टीम ने बखरी क्षेत्र की विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर नियमों के पालन की स्थिति देखी और आवश्यक निर्देश जारी किए।

अधिकारियों का कहना है कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि उसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। खासकर युवाओं को नशे से दूर रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।

ये भी पढ़ें- झारखंड: धनबाद में अवैध कोयला खदान धंसी, दो की मौत की सूचना; मलबे में कई के दबे होने की आशंका

सिर्फ बखरी नहीं, जिले के सभी अनुमंडलों में निगरानी
नशीले पदार्थों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान बखरी तक सीमित नहीं है। बेगूसराय, तेघड़ा, बलिया और मंझौल अनुमंडल में भी संयुक्त टीमों को अभियान की जिम्मेदारी दी गई है। इन टीमों में एसडीओ, एसडीपीओ, उत्पाद विभाग और औषधि विभाग के अधिकारी शामिल हैं। टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में दुकानों, संवेदनशील स्थानों और प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति या प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सूचना मिलते ही होगी जांच
डीएम रिची पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जिले में कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, सेवन या अवैध कारोबार की सूचना मिलती है तो उसकी तत्काल जांच की जाए। सूचना सही पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रशासन ने आम लोगों से भी नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed