{"_id":"6259451f4a50d343d7072fb2","slug":"munger-video-of-seven-youth-drowning-in-ganga-during-durga-immersion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगेर: गंगा में सात युवाओं के डूबने का वीडियो आया सामने, दुर्गा विसर्जन के लिए गए थे, तीन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगेर: गंगा में सात युवाओं के डूबने का वीडियो आया सामने, दुर्गा विसर्जन के लिए गए थे, तीन की मौत
Fri, 15 Apr 2022 03:42 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 15 Apr 2022 03:42 PM IST
सार
घटना गुरुवार को मुंगेर की कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दुरमटटा गंगा घाट की है। इसे बिनद्वारा दुर्गा पूजा समिति का एक सदस्य ने लाइव किया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार मुंगेर में गंगा में सात युवाओं के डूबते का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक ने फेसबुक पर इसे लाइव किया था। इसी दौरान हादसा भी लाइव हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि सात युवक गंगा के गहरे पानी में समाते जा रहे हैं, उन्हें बचाने के लिए लोग चिल्ला रहे हैं। कुछ नदी में कूदकर बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं। लेकिन देखते-देखते तीन युवक नदी में डूब जाते हैं।
विज्ञापन
घटना गुरुवार को मुंगेर की कासिम बाजार थाना क्षेत्र के दुरमटटा गंगा घाट की है। इसे बिनद्वारा दुर्गा पूजा समिति का एक सदस्य ने लाइव किया था। इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग मां दुर्गा की प्रतिमा ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर घाट पर पहुंचते हैं। मां की प्रतिमा गंगा नदी में लेकर कुछ युवा उतरते हैं और तभी युवक डूबने लगते हैं और चीख-पुकार मच जाती है।
विज्ञापन
इस दौरान सात युवक गंगा की गहराई में ज्यादा चले जाते हैं। वे डूबने लगते हैं और बचाने की गुहार लगाते हैं। आसपास के लोग उन्हें बाहर निकालने की कोशिश करते हैं। चार युवाओं को बचा लिया जाता है, लेकिन तीन नदी में डूब जाते हैं। काफी तलाश के बाद तीनों के शव बाद में मिले।
विज्ञापन
कासिम बाजार थाना क्षेत्र के बिन द्वारा गांव के रहने वाले अमरजीत कुमार, ऋषभ राज और मोनू सिंह प्रतिमा विसर्जन के दौरान गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। गांव से तीन युवकों की गंगा में डूबने से मौत होने के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।