फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Munger Firing Case, public says ips lipi singh is responsible for firing in munger

बिहारः मुंगेर में फायरिंग पर बवाल, इस महिला अफसर पर लग रहे गोली चलवाने के आरोप

Tue, 27 Oct 2020 08:10 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 27 Oct 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
Munger Firing Case, public says ips lipi singh is responsible for firing in munger
IPS Lipi Singh - फोटो : social media

बिहार के मुंगेर में बीती रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक शख्स की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है। लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस बीच अब एक वीडियो सामने आया है। जिसमें लोग आईपीएस लिपि सिंह के इशारे पर गोलियां चलवाने के आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति मामले के संबंध में बता रहा है कि पुलिस वालों ने घटना की जानकारी किसी मैडम को दी। शख्स ने कहा कि वो शायद पुलिस कप्तान होगी। उन्होंने आगे कहा कि फिर उस तरफ से पुलिस कर्मियों को दंडात्मक कार्रवाई को आगे बढ़ाने का निर्देश मिला और फिर पुलिस ने हवाई फायरिंग की। जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति मामले के संबंध में बता रहा है कि पुलिस वालों ने घटना की जानकारी किसी मैडम को दी। शख्स ने कहा कि वो शायद वो पुलिस कप्तान होगी। उन्होंने आगे कहा कि फिर उस तरफ से पुलिस कर्मियों को दंडात्मक कार्रवाई को आगे बढ़ाने का निर्देश मिला और फिर पुलिस ने हवाई फायरिंग की। जिसके बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वीडियो राजद नेता अपूर्व यादव के द्वारा साझा की गई है। अमर उजाला इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।

 
जानिए कौन हैं लिपि सिंह जो रहती हैं हमेशा चर्चा में  
लिपि सिंह इस समय मुंगेर की एसपी हैं। उनके पिता एवं जदयू नेता आरसीपी सिंह, राज्यसभा सांसद और सीएम नीतीश कुमार के बेहद खास लोगों में से एक हैं और यही वजह है कि लिपि राजनीति के क्षेत्र में चर्चा की विषय बनी रहती हैं। लिपि सिंह हमेशा अपने कड़क मिजाज को लेकर चर्चा में रहती हैं।

लिपि सिंह पिछले साल उस समय और अधिक चर्चा में तब आ गई थी जब उन्होंने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं उनके पति सुहर्ष भगत भी आईएएस हैं और फिलहाल बांका के डीएम हैं।

क्या है मामला
विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन ने 26 अक्तूबर की शाम तक मूर्ति विसर्जन का आदेश दिया था। पुलिस ने बताया कि मुंगेर में पंडित दीन दयाल चौक के पास शंकरपुर के मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन ने आदेश दिया था। इसे लेकर पुलिस और स्थानीय लोगों में कहासुनी हो गई। इतने में किसी ने फायरिंग कर दी। 

पुलिस के मुताबिक गोली लगने से 18 वर्षीय अनुराग कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फायरिंग में पांच अन्य लोग भी घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की फायरिंग में युवक की मौत हुई है। घटना के बाद किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए दीन दयाल चौक और आसपास के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। 

मुंगेर के डीएम राजेश मीणा ने कहा कि दुर्गा पूजा के विसर्जन के समय कुछ शरारती तत्वों के द्वारा रोड़े बाजी की घटना हुई। इसके साथ ही पुलिस पर गोली चलाई गई। जिसकी वजह से कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और एक व्यक्ति की मौत हो गई।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed