फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mukhiya's murder in Begusarai: Young Mukhiya was shot in the chest, NH 31 jammed in the city

बेगूसराय में मुखिया का मर्डर : युवा मुखिया को सीने पर गोली मारी, शहर में NH 31 जाम

Thu, 02 Feb 2023 02:13 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Thu, 02 Feb 2023 02:13 PM IST
सार

Mukhiya Murder in Begusarai : बेगूसराय जिला मुख्यालय आते समय नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया बीरेंद्र शर्मा के सीने पर अपराधियों ने गोली मार दी। गुस्साए लोगों ने NH 31 पर बेगूसराय के अति व्यस्त ट्रैफिक चौक को जाम कर दिया है। 

विज्ञापन
Mukhiya's murder in Begusarai: Young Mukhiya was shot in the chest, NH 31 jammed in the city
बेगूसराय के अति व्यस्त ट्रैफिक चौक पर जाम से एनएच 31 पर आवाजाही ठप है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो बार से मुखिया बन रहे युवा नेता की हत्या से बेगूसराय उबल रहा है। गुरुवार को बेगूसराय जिला मुख्यालय आते समय नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के परना पंचायत के मुखिया बीरेंद्र शर्मा के सीने पर अपराधियों ने गोली मार दी। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो जाने के बाद गुस्साए लोगों ने NH 31 पर बेगूसराय के अति व्यस्त ट्रैफिक चौक को जाम कर दिया है। लाश रखकर हंगामा चल रहा है।

विज्ञापन

 

Mukhiya's murder in Begusarai: Young Mukhiya was shot in the chest, NH 31 jammed in the city
मुखिया के समर्थक राेते हुए लाश के साथ कर रहे प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

शव को स्ट्रेचर पर ही ले आए ट्रैफिक चौक तक
परना पंचायत के मुखिया बीरेंद्र शर्मा की उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी, जब वह पंचायत के काम से बेगूसराय जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे। पीछा कर रहे बाइक सवार अपराधियों ने सोना चिमनी के पास उन्हें गोली मार दी। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, लेकिन तब तक रास्ते में ही मुखिया की मौत हो चुकी थी। स्वर्गीय रामस्वरूप शर्मा के पुत्र वीरेंद्र शर्मा पिछले दो बार से मुखिया रह चुके हैं। मुखिया की मौत के बाद समर्थकों ने सदर अस्पताल से लेकर सड़कों तक जमकर बवाल मचाया। लोग पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं। परिजन और मुखिया के समर्थक स्ट्रेचर पर ही शव को खींचते हुए ट्रैफिक चौक तक ले आए थे। यहीं एनएच 31 को जाम कर हंगामा किया जा रहा है। पुलिस लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mukhiya's murder in Begusarai: Young Mukhiya was shot in the chest, NH 31 jammed in the city
आड़े-तिरछे गाड़ियां लगवाकर जाम रखा गया है। - फोटो : अमर उजाला

गांव से जिला मुख्यालय तक भारी आक्रोश
मुखिया के ग्रामीण चंदन शर्मा ने बताया कि बीरेंद्र शर्मा की किसी से दुश्मनी नहीं थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जरूर थी। लोगों ने बताया कि जिस जगह से घटना हुई, वहां पर सैकड़ों की संख्या में मजदूर चिमनी भट्टा पर  काम कर रहे थे। इस घटना को लेकर गांव से बेगूसराय शहर तक भारी आक्रोश का नजारा दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed