{"_id":"64e4aaf095a678915d0be057","slug":"mukesh-sahni-says-i-want-to-become-a-leader-not-a-loader-bjp-s-2025-secret-mission-leaked-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भाजपा ने 2025 में इस नेता को दिया था बिहार के CM का ऑफर; VIP नेता ने दावे के साथ कही यह बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भाजपा ने 2025 में इस नेता को दिया था बिहार के CM का ऑफर; VIP नेता ने दावे के साथ कही यह बात
Tue, 22 Aug 2023 06:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 22 Aug 2023 06:02 PM IST
सार
Mukesh Sahni: वैशाली में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने एक सभा के दौरान BJP का 2025 वाला मिशन का प्लान लीक कर दिया। यहां सहनी ने दावा किया कि बीजेपी ने 2025 के चुनाव में पार्टी विलय कर साथ में चुनाव लड़ने को कहा था। साथ ही सहनी ने नीतीश कुमार को लेकर भी एक दावा कर दिया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट...।
विज्ञापन
पार्टी कार्यक्रम के दौरान वीआईपी नेता मुकेश सहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के वैशाली में विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मंगलवार को हाजीपुर में एक सभा को संबोधित कर BJP का 2025 वाला मिशन का प्लान लीक कर दिया। मुकेश सहनी ने कहा कि बीजेपी ने 2025 के चुनाव में पार्टी विलय कर साथ में चुनाव लड़ने को कहा था। उन्हें बिहार का सीएम बनाने दावा भी किया था। लेकिन उन्होंने कहा कि मैं झोपड़ी का ही राजा रहूंगा। लेकिन तुम्हारे महल में जाकर मुझे चपरासी नहीं बनना है।
विज्ञापन
'नीतीश नहीं, सहनी बन गया बिहार का फैक्टर'
हाजीपुर में वीआईपी नेता सहनी ने कहा कि बिहार का फैक्टर नीतिश कुमार नहीं है, मुकेश सहनी बन गया है। अगर नीतिश कुमार फैक्टर होते तो सम्राट चौधरी को हटाकर BJP निषाद समाज को आगे ला रही है। मुकेश सहनी ने कहा कि मुझे लीडर बनना है, लोडर नहीं।
विज्ञापन
बिना नाम लिए हरि सहनी पर साधा निशाना
जंदाहा में मुकेश सहनी ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि कल ही नेता विरोधी दल बनाया गया है। उसमें हरी सहनी को आगे लाकर क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के पांच करोड़ निषाद समाज के हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान आए। उन सभी के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है। मुकेश सहनी ने केंद्र पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला है। सहनी ने कहा कि उनकी यात्रा से दिल्ली की सरकार अब हिलने लगी है। निषाद समाज को गुमराह करने के लिए षड्यंत्र रचने लगी है। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अब निषाद का बेटा न, गुमराह नहीं होगा।
विज्ञापन
दरअसल, मुकेश सहनी इन दिनों निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को लेकर बिहार में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। इसी दौरान वे वैशाली पहुंचे थे। जहां मुकेश सहनी ने यह भी कहा कि अधिकार मांगने से नहीं मिलेगा अधिकार के लिए संघर्ष जरूरी है। उसी को लेकर वह संकल्प यात्रा पर निकल चुके हैं।