फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mukesh Sahni is keen to contest Lok Sabha Election and BJP is ready to give him one seat

बिहार में एनडीए का हिस्सा बनेगा ये बॉलीवुड सेट डिजायनर, भाजपा लड़ाएगी लोकसभा चुनाव

Sat, 22 Dec 2018 08:44 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 22 Dec 2018 08:44 AM IST
सार

  • बिहार में पांच सीटों पर राजी हुए राम विलास पासवान।
  • 17-17 सीटों के फॉर्मूले पर बिहार में चुनाव लड़ेगी भाजपा-जदयू।
  • मुकेश सहनी को मुजफ्फरपुर से चुनाव लड़ा सकती है भाजपा।

विज्ञापन
Mukesh Sahni is keen to contest Lok Sabha Election and BJP is ready to give him one seat
मुकेश सहनी - फोटो : PTI

विस्तार

भाजपा और पासवान के बीच आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सीटों का बंटवारा हो चुका है। जिसपर कई दौर की बातचीत के बाद पार्टियों में लगभग सहमति बन चुकी है। आज दिल्ली में नीतीश कुमार, अमित शाह और रामविलास पासवान इसको लेकर एक साझा प्रेस कांफ्रेंस भी कर सकते हैं। मगर पेंच एक सीट पर फंसा हुआ है। माना जा रहा है कि यह सीट भाजपा मुकेश सहनी को दे सकती है। सहनी खुद को सन ऑफ मल्लाह कहते हैं और वह बॉलीवुड फिल्मों के सेट डिजायनर हैं।

विज्ञापन


सीट की संख्या की बात करें तो केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और उनके बेटे चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को बिहार लोकसभा की 40 में से 5 सीटे मिली हैं। पार्टी एक सीट उत्तर प्रदेश या फिर झारखंड में चाहती है।
विज्ञापन


वहीं राम विलास जोकि वर्तमान में लोकसभा सांसद हैं उन्हें एक राज्यसभा सीट दी जाएगी। इससे पहले लोजपा ने सात सीटों की मांग की थी जिसपर उसने 2014 में चुनाव लड़ा था। लेकिन भाजपा और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अपने पूर्व के फैसले के अनुसार 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ने के अपने फॉर्मूले पर काबिज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में यदि पासवान 5 सीटों पर राजी हो गए हैं तो बिहार में लोकसभा की 35 सीटे बचती हैं। अब भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी तो बची एक सीट। सीटों के बंटवारे की जानकारी रखने वाले एक नेता ने बताया कि यह एक सीट मुकेश सहनी को दी जाएगी। 38 साल के सहनी बॉलीवुड के सेट डिजायनर हैं और उन्होंने पिछले महीने अपनी एक पार्टी बनाई है जिसका नाम विकासशील इंसान पार्टी है।


खबर है कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने में दिलचस्पी रखते हैं और उन्हें मुजफ्फरपुर की सीट मिल सकती है। यह सीट फिलहाल भाजपा के पास है। सहनी खुद को मल्लाह का बेटा कहते हैं। उन्होंने पहली बार 2015 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुर्खियां बटोरी थीं। उस समय उन्होंने निषाद (मल्लाह सहित कई पिछड़ी उपजातियों) को एकजुट करने का संकल्प लिया था। सहनी ने देवदास और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों का सेट डिजायन किया है।उन्होंने 2015 में चुनाव प्रचार किया था लेकिन उस समय वह कोई प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed