फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mujaffarpur Shelter Home Case : orders to seize 40 decimal land of Brijesh Thakur's wife

मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामला : ब्रजेश ठाकुर की पत्नी की 40 डेसिमल जमीन जब्त करने का आदेश

Wed, 14 Nov 2018 02:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Updated Wed, 14 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
Mujaffarpur Shelter Home Case : orders to seize 40 decimal land of Brijesh Thakur's wife

एक स्थानीय अदालत ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में दुष्कर्म के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर की पत्नी की 40 डेसिमल जमीन जब्त करने का आदेश दिया है। आशा ठाकुर की 40 डेसिमल जमीन मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न भागों में फैली हुई है। आशा ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ ‘सेवा संकल्प एवं विकास समिति’ की सदस्य हैं।

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट मोहम्मद सोहैल ने यह भी आदेश दिया कि एनजीओ के बाकी सदस्य भी पैतृक संपत्ति सहित अपनी सभी संपत्ति का ब्योरा दें। इस प्रकार कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक एनजीओ के अन्य सदस्यों की संपत्ति भी जब्त करने का रास्ता साफ कर दिया। 
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट ने इसके साथ ही एनजीओ के 28 वाहनों को भी जब्त करने का आदेश दिया है। जब्त संपत्ति के लिए एडिशनल रजिस्ट्रार संजय कुमार गोगलिया को रिसीवर नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अप्रैल में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस की ऑडिट रिपोर्ट से ठाकुर के एनजीओ में बच्चियों से कथित यौन शोषण का पर्दाफाश हुआ था। मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बिहार से पंजाब की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed