फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   MP Giriraj Singh angry over DM-SDO leaving stage during a program in Begusarai

Bihar: डीएम-SDO के मंच से जाने पर भड़के सांसद गिरिराज सिंह; कहा- ये अफसर सत्ता पोषित, JDU विधायक पर किया तंज

Mon, 04 Sep 2023 05:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 04 Sep 2023 05:01 PM IST
सार

Bihar Politics: सांसद गिरिराज सिंह ने मंच पर मौजूद जदयू के विधायक पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि बेगूसराय के एसडीओ बिना कुछ कहे काहे मंच छोड़ कर चले गए। हो सकता है कि उनकी पीठ पर विधायक राजकुमार सिंह का हाथ हो। वहीं, उन्होंने डीएम के संबंध में कहा कि आज सांसद की मौजूदगी में इतने बड़े कार्यक्रम के बीच डीएम मंच से चले गए।

विज्ञापन
MP Giriraj Singh angry over DM-SDO leaving stage during a program in Begusarai
बेगूसराय से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रविवार को बेगूसराय में अफसरशाही पर भड़क गए। उन्होंने सत्ता पोषित होने का आरोप लगाते हुए बड़ी बात कह डाली। बेगूसराय के सांसद ने कहा कि आज बिहार में उनकी सरकार नहीं है। इसीलिए प्रोटोकॉल का भी पालन नहीं किया जा रहा है। दरअसल, सांसद गिरिराज सिंह बेगूसराय स्थित गांधी स्टेडियम के जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उक्त कार्यक्रम के बीच में ही बेगूसराय के डीएम और एसडीओ कार्यक्रम छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


विधायक राजकुमार सिंह पर ली चुटकी
इस दौरान गिरिराज सिंह ने मंच पर मौजूद जदयू के विधायक राजकुमार सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि बेगूसराय के एसडीओ बिना कुछ कहे काहे मंच छोड़ कर चले गए। हो सकता है कि उनकी पीठ पर विधायक राजकुमार सिंह का हाथ हो। वहीं, उन्होंने डीएम रौशन कुशवाहा के संबंध में कहा कि आज सांसद की मौजूदगी में इतने बड़े कार्यक्रम के बीच डीएम मंच से चले गए। हालांकि उन्होंने एक महत्त्वपूर्ण काम में बिजी होने की बात बताई थी। लेकिन बेगूसराय सदर के एसडीओ रामानुज प्रसाद बिना कुछ बताए, प्रोटोकॉल को भी दरकिनार कर गायब हो गए। दरअसल, बरौनी रिफाइनरी द्वारा बेगूसराय के एकमात्र मैदान गांधी स्टेडियम के जीर्णोद्धार का जिम्मा उठाया गया है। इसके लिए आज शिलान्यास का कार्यक्रम था। यहीं पर उक्त घटनाक्रम हुआ।
विज्ञापन


बरौनी रिफाइनरी की तारीफ की
वहीं, इस दौरान सांसद गिरिराज सिंह ने आईओसीएल की प्रशंसा कर कहा कि आईओसीएल आज सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रही है। इसके लिए बरौनी रिफाइनरी प्रशंसा की हकदार है। उन्होंने कहा कि आज आईओसीएल द्वारा गांधी स्टेडियम का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। साथ ही साथ बेगूसराय में एनएचआई और रिफाइनरी के चार दिवारी के बीच की खाली जमीन पर पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। यह पार्क बेगूसराय के सौंदर्यीकरण में खास योगदान देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'सनातन धर्म को खत्म करने के लिए स्टालिन को मोहरा बनाया लालू-नीतीश ने'
इसके अलावा सांसद ने पत्रकारों के एक सवाल पर कहा कि इंडिया की बैठक के बाद तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन के बेटे ने सनातन धर्म पर चोट करते हुए बयान दिया है। उस बयान के लिए लालू और नीतीश को जिम्मेवारी लेनी होगी। उन्हें लोगों को बताना होगा कि क्या उन्होंने सनातन धर्म को समाप्त करने के लिए स्टालिन को मोहरा बनाया है।


'इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां कोई वहां गिरा'
साथ ही उन्होंने ममता बनर्जी और केजरीवाल के बैठक के बीच से चले जाने पर भी शायराना अंदाज में कहा कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। आज विपक्ष के द्वारा बैठकों का दौर चल रहा है। लेकिन इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है, क्योंकि भारत की जनता सब चीज समझती है। आज नरेंद्र मोदी नहीं होते तो बरौनी रिफायनरी का भी हाल कुछ अच्छा नहीं होता। लेकिन नरेंद्र मोदी ने आज बरौनी रिफाइनरी को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed