{"_id":"62ccde4309f37f2c657c5ed6","slug":"mother-buried-a-three-year-old-girl-alive-under-the-ground-in-chhapra-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां नहीं हैवान है: तीन साल की बच्ची को जिंदा जमीन में दफनाया, रोने लगी तो मुंह में भर दी मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां नहीं हैवान है: तीन साल की बच्ची को जिंदा जमीन में दफनाया, रोने लगी तो मुंह में भर दी मिट्टी
Tue, 12 Jul 2022 08:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 12 Jul 2022 08:06 AM IST
सार
घटना कोपा मरहा नदी के किनारे बने कब्रिस्तान की है। तीन साल की मासूम ने बताया कि वह अपनी मां और नानी के साथ यहां आई थी। दोनों ने उसके मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन में दफन कर दिया।
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची को दफनाया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के छपरा में एक तीन साल की बच्ची को जिंदा जमीन के नीचे दफनाने का मामला सामने आया है। दिल दहला देने वाली इस वारदाप की आरोपी खुद उसकी मां और नानी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने बच्ची के मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन के लिए दफन कर दिया था। हालांकि, बच्ची की सांसें चलती रहीं। जब-जब बच्ची करवट ले रही थी, जमीन हिल रही थी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
घटना कोपा मरहा नदी के किनारे बने कब्रिस्तान की है। तीन साल की मासूम ने बताया, उसकी मां का नाम रेखा देवी और पिता का नाम राजू शर्मा है। उसने बताया कि वह अपनी मां और नानी के साथ यहां आई थी। दोनों ने उसके मुंह में मिट्टी भरकर उसे जमीन में दफन कर दिया। हालांकि, बच्ची अपने गांव नाम नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
हिल रही थी जमीन
दफन होने के बाद भी तीन साल की मासूम ने जिंदगी से जद्दोजहद जारी रखी। वह जब-जब करवट बदल रही थी, जमीन हिल रही थी। ऐसे में पास में ही काम कर रहीं स्थानीय महिलाओं की नजर वहां पड़ी। इसके बाद अन्य लोगों को बुलाया गया। जमीन के अंदर से बच्ची निकली, जिससे बाद पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया, बच्ची का इलाज कराया जा रहा है। वहीं बच्ची द्वारा दी गई सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन