{"_id":"5c9708f7bdec2214720faed3","slug":"mother-applied-glue-on-the-lips-of-her-son-to-stop-him-from-crying","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार रो रहा था बच्चा, मां ने मुंह पर लगा दी फेविक्विक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार रो रहा था बच्चा, मां ने मुंह पर लगा दी फेविक्विक
Sun, 24 Mar 2019 10:05 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छपरा
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 24 Mar 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बिहार के छपरा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लगातार बच्चा रो रहा था तो परेशान होकर मां ने उसके होठों पर फेविक्विक लगा दी। बच्चे के पिता ने कहा, 'कुछ काम करने के बाद जब मैं वापस आाया तो मैंने पाया कि वह शांत है। मुझे ऐसा लगा कि वह कुछ बोलने की कोशिश कर रहा है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।'
विज्ञापन
बच्चे के पिता ने आगे कहा, 'जब मैंने अपनी पत्नी शोभा से इसके बारे में पूछा तो उसने मुझे बताया कि वह पूरे समय रोता रहता है। इसलिए मैंने उसके होठों पर गोंद लगा दी है ताकि वह चुप रहे।'बच्चे को फिलहाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टर भी इस घटना से हैरान हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के अनुसार पिता ने जब अपने बेटे को पास से देखा तो उन्हें उसके मुंह पर कुछ लगा हुआ नजर आया। शुरू में उन्हें लगा कि कपड़े धोने वाला सर्फ उसके मुंह पर लग गया है। मगर जब उसे हटाने के लिए गए तो वह हटा ही नहीं।
विज्ञापन