फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   More than one quintal of silver recovered from a car in Gopalganj, 3 smugglers resident of Agra arrested

Bihar Crime: गोपालगंज में कार से एक कुंतल से अधिक चांदी के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; तीनों यूपी के आगरा के निवासी

Sun, 15 Oct 2023 05:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 15 Oct 2023 05:13 PM IST
सार

Bihar News: गोपालगंज में पुलिस ने एक कार से एक कुंतल से अधिक चांदी और नकदी बरामद की है। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों तस्कर यूपी के आगरा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
More than one quintal of silver recovered from a car in Gopalganj, 3 smugglers resident of Agra arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और कार से बरामद हुई चांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गोपालगंज जिले की कुचायकोट पुलिस ने एक कार से एक कुंतल से अधिक चांदी को बरामद किया है। पुलिस ने भठवां मोड़ पर यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि कार यूपी के आगरा से आ रही थी। पुलिस ने इस मामले में कार में बैठे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

विज्ञापन


कुचायकोट थाना पुलिस अपर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में भठवां मोड़ पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी बीच एक कार बहुत तेजी से आती हुई दिखी, जिसे पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली। इसी दौरान कार की डिक्की से पुलिस ने 1.597 कुंतल चांदी बरामद की। वहीं, पुलिस ने गाड़ी में बैठे तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान आगरा जिले के कमला नगर वार्ड नंबर 85 निवासी मनीष तोमर (28), राजकुमार (27) और युगुल शर्मा (26) के रूप में की गई है।
विज्ञापन


इधर, इतनी बड़ी मात्रा में चांदी मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि टैक्स चोरी की नीयत से चांदी को कार में ले जाया जा रहा था। पुलिस ने घटना की जानकारी आयकर विभाग के अधिकारियों को दे दी है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब इतनी बड़ी मात्रा में चांदी बरामद की गई है। इससे पहले भी कई बार पुलिस बलथरी चेकपोस्ट पर चांदी और भारी मात्रा में कैश बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed