पीएम और बिहार सीएम ने दी छठ की शुभकामनाएं, देशभर में ऐसे मन रहा त्योहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश भर में छठ के मौके पर जगह-जगह गूंज रहे गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। वहीं छठ घाटों को भी संजाने के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है,बिहार के पटना सहित पूरे प्रदेश में लाखों की संख्या में लोग गंगा किनारे सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंचेंगे। पटना के तमाम घाटों को भव्य तरीके के सजाया गया है।
साथ ही दिल्ली में ITO के पास यमुना के तट पर भी भारी संख्या में भक्त अर्घ्य देने पहुंचेंगे,यहां भी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। इसके अलावा पूरे बिहार-झारखंड में नदी, नहर और तालाब के किनारे अर्घ्य देने के लिए घाट बनाए गए हैं।
पीएम ने दी छठ की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ महापर्व शुभकामनाएं दी है। पीएम ने अपने संदेश में लिखा है कि नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हुई। इस महापर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं।
पीएम मोदी के अलावा बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आरजेडी के अध्यक्ष लालू यादव ने छठ की शुभकामना दी है।
गौरतलब है कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी की तिथि तक भगवान सूर्यदेव की अटल आस्था का पर्व छठ पूजा मनाया जाता है। नहाय खाय के साथ ही लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो जाती है। चार दिन तक चलने वाले इस आस्था के महापर्व को मन्नतों का पर्व भी कहा जाता है।PM greets Nation on the auspicious occasion of Chhath https://t.co/wLn2ntCAuC via @narendramodi
— Narendra Modi PM (@Narendramodi_PM) November 4, 2016