फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   moist shot 2 people in public meeting

माओवादिओं ने जनअदालत में दो को गोली से उड़ाया

Fri, 03 Jan 2014 11:31 AM IST
अमर उजाला,गया/ब्यूरो
अमर उजाला,गया/ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2014 11:31 AM IST
विज्ञापन
moist shot 2 people in public meeting

बिहार में गया के बांकेबाजार थाना क्षेत्र के हुसैनगंज गांव से सटे जंगल में माओवादियों द्वारा जनअदालत लगाई। इसमें विभिन्न गांवों से अगवाकर लाए गए पांच लोगों को पेश किया गया। इनमें से दो के मुखबिरी की बात कबूलने पर उन्हें गोली से उड़ा दिया।

विज्ञापन


दो अन्य को शारीरिक व आर्थिक दंड दिया, जबकि एक को साक्ष्य के अभाव में छोड़ दिया।

माओवादियों ने जनअदालत में डुमरी गांव के लक्ष्मण परहिया, सत्येन्द्र प्रसाद व रामप्रवेश प्रसाद, बाराटांड के सुरेन्द्र यादव और मोरैनिया गांव के प्रवेश भोक्ता को अगवाकर जनअदालत में पेश किया।
विज्ञापन


जनअदालत की कार्रवाई पूरी रात चली। लक्ष्मण परहिया एवं रामप्रवेश प्रसाद पर आरोप था कि बिहार विधान सभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के इशारे पर दोनों माओवादिओं की गतिविधियों और छुपाकर रखे गए विस्फोटकों की सूचना पुलिस को देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर माओवादिओं को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया। दोनों पर एसपीएम सुप्रीमो चंदन से साठगांठ कर धनेता के विरेन्द्र कुमार की हत्या कराने का भी आरोप था।


अदालत में दोनों ने जब अपना गुनाह कबूला तो उन्हें सजाए-मौत का फरमान सुनाया गया। इसके बाद दोनों को गोली मार दी गई।

गोपालगंज में माओवादियों ने मचाई तबाही

वहीं, प्रवेश भोक्ता को शारीरिक और सुरेन्द्र यादव को शारीरिक व आर्थिक दंड दिया गया। सत्येन्द्र प्रसाद को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया।

जनअदालत में माओवादिओं ने उपस्थित लोगों को आगाह किया कि जो लोग विधान सभाध्यक्ष की चापलुसी कर संगठन को हानि पहुंचाने का काम करेंगे, उन्हें लक्ष्मण परहिया व राम प्रवेश प्रसाद की तरह ही दंडित किया जाएगा।

बिहार: झगड़ा सुलझाने में दरोगा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed