{"_id":"678b282589fe2102d3cae0828f9437fe","slug":"sho-murdered-in-vaishali-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: झगड़ा सुलझाने में दरोगा की हत्या","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
बिहार: झगड़ा सुलझाने में दरोगा की हत्या
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 02 Jan 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
बिहार के वैशाली जिले में एक दरोगा समेत दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एक व्यक्ति घायल है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
वैशाली जिले के जुड़ावनपुर में दरोगा अनलि कुमार को एक झगड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में मामले के निपटारे के लिए पहुंचे।
दरोगा अनलि कुमार थाने में दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश कर रहे थे। तभी एक पक्ष ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से दरोगा अनलि कुमार समेत एक और व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी करने वाले पक्ष के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।