फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   modi rally in bhagalpur

पटना में जेपी-लोहिया के चेलों ने उन्हें दे दी तिलांजलिः मोदी

Tue, 01 Sep 2015 02:27 PM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
modi rally in bhagalpur

पटना के गांधी मैदान में दो दिन पहले हुई महागठबंधन की स्वाभिमान रैली में जहां हर किसी के निशाने पर प्रधानमंत्री मोदी रहे थे, वहीं आज भागलपुर में हुई एनडीए की परिवर्तन रैली में मोदी ने एक एक कर सबसे हिसाब चुकता कर लिया।

विज्ञापन


स्वाभिमान रैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दो दिन पहले पटना के गांधी मैदान में हुई 'तिलाजंलि सभा' में राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को तिलाजंलि दी गई।
विज्ञापन


राम मनोहर लोहिया और उनके चेले चपाटे जीवनभर कांग्रेस के खिलाफ लड़ते रहे लेकिन उन्हीं के चेले सत्ता स्वार्थ और सत्ता की भूख के लिए उन लोगो के साथ हो लिए जिनका जीवनभर लोहिया ने विरोध किया। जयप्रकाश नारायण ने जिस कांग्रेस का विरोध किया और जिसके खिलाफ संपूर्ण क्रांति का बिगुल फूंका आज उन्हीं के अनुयायियों ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 साल का हिसाब नहीं दिया, सवा साल का हिसाब मांगते हैं

modi rally in bhagalpur

इससे पूर्व मुस्लिम बहुल भागलपुर में रैली की शुरूआत करते हुए मोदी ने कहा कि मेरी यह एनडीए की चौ‌थी रैली है, लेकिन मैं कह सकता हूं कि भागलपुर ने सारे विक्रम तोड़ दिए।

बिहार में गत कई वर्षों की जो रैली हुई हैं उन सबके रिकार्ड आपकी भीड़ ने तोड़ दिए। इस रैली में आई भीड़ को देखकर जो पॉलीटिकल पंडित हैं वो भली भांति हवा का रुख पहचान लेंगे। जनता जनार्दन का जो मिजाज है उसे समझ लेंगे।

कहा, 24 साल बाद हवा का रुख बदल रहा है इस विजय यात्रा को कोई रोक नहीं सकता। कितने नेता इकट्ठे हो जाएं, कितने भ्रम फैलाए जाएं अब बिहार की जनता विकासशील बिहार बनाने के लिए एकजुट हो चुकी है।

वहीं मोदी ने लालू-नीतीश के गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 साल जिन्होंने बिहार में राज किया वो अपना हिसाब नहीं दे रहे, मुझसे सवा साल का हिसाब मांग रहे हैं। मैं अपना हिसाब तो अगले लोकसभा चुनावों में दूंगा।

जनता को उन लोगों से सवाल पूछना चाहिए जिन्होंने 2010 के चुनावों में ये वादा किया था कि बिजली नहीं मिलेगी तो वोट मांगने नहीं आऊंगा। अब किस मुंह से वोट मांगने आएंगे।

'एक लाख करोड़ जाएगा चारा खाने के लिए'

modi rally in bhagalpur

पटना में महागठबंधन की स्वाभिमान रैली पर मोदी बोले उस मंच पर एक से बढ़कर एक नेता जुटे थे, लेकिन मुझे यह जानकर हैरत हुई की किसी ने भी यह बात नहीं कि कैसे बिहार को आगे ले जाया जाए, कैसे बिहार के लोगों को रोजगार मिले।

हर किसी की जुबान पर बस एक ही मुद्दा था मोदी, मोदी। मैं तो ये जानकर हैरत में पड़ गया था कि अब तक मेरी रैलियों में भाजपा कार्यकर्ता या आम जनता ही मेरे नाम के नारे लगाया करती थी पर अब तो विपक्षी भी मोदी मोदी करते हैं।

गया रैली में बिहार को दिए स्पेशल पैकेज का मजाक उड़ाने वालों पर भी उन्होंने निशाना साधा। कहा कि नीतीश कुमार मेरे दिए पैकेज का मजाक उड़ा रहे थे। लेकिन पटना की रैली में खुद उसके विरोध में प्रदेश सरकार का 2.70 लाख करोड़ का पैकेज घोषित कर दिया। नीतीश के पैकेज की बखिया उधेड़ते हुए मोदी ने कहा कि देश के वित्त आयोग हर राज्य के लिए विकास का बजट निर्धारित करता है।

बिहार के लिए भी उसने पांच सालों के लिए 3.74 लाख करोड़ का बजट तय किया है। जो आगामी पांच सालों में बिहार में विकास कराने के लिए राज्य सरकार को दिया जाएगा। मोदी ने आरोप लगाया कि नीतीश ने इसी बजट में से 2.70 लाख करोड़ रुपये की घोषणा जनता के सामने कर दी। मोदी ने सवाल उठाया कि जब इतना बताया था तो ये भी बता देते की बाकी का एक लाख करोड़ कहां जाएगा, चारा खाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed