फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi rally at gaya, Maoists announced closure

मोदी की गया में रैली, नक्सलियों ने किया बंद का एलान

Sun, 09 Aug 2015 08:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Sun, 09 Aug 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
Modi rally at gaya, Maoists announced closure

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार में दूसरी परिवर्तन रैली गया में होगी। गया न केवल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मगध इलाके में आता है बल्कि यह राजग के नए सहयोगी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का गढ़ भी माना जाता है।

विज्ञापन


गया का इलाका महादलितों के गढ़ के तौर पर जाना जाता है। ऐसे में यहां की रैली बिहार में भाजपा के महादलित राजनीति पर प्रभाव को भी सुनिश्चित करेगी।

मोदी की रैली की सफलता कहीं न कहीं मांझी के कद को भी परिभाषित करने का काम करेगी। सबसे ज्यादा आरक्षित सीटें भी इसी इलाके में हैं। भाजपा और जदयू में पोस्टर को लेकर जंग छिड़ गई है।
विज्ञापन

फाड़ रहे हैं पोस्टर

Modi rally at gaya, Maoists announced closure

पीएम की रैली से एक दिन पहले ही उनके पोस्टर फाड़ दिए गए। अब जदयू के पोस्टरों पर भी कालिख पोतने की बात सामने आ रही है। रैली की तैयारी में जुटे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि गया में नीतीश के कार्यकर्ताओं द्वारा होर्डिंग्स से नरेंद्र मोदी का सिर काटा जा रहा है।

उन्होंने दावा किया कि मोदी की गया रैली सफल और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने धमकी भरे लहजे में कहा कि अगर प्रशासन कोई कदम नहीं उठाता है, तो भाजपा खुद इससे निपटेगी।

भाजपा पर पलटवार करते हुए जदयू ने कहा कि लोग जुमले और झांसे से तंग आकर पोस्टर फाड़ रहे हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मोदी को डीएनए वाले बयान को वापस लेकर बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा ने तेज की बिहार चुनाव की तैयारी

Modi rally at gaya, Maoists announced closure

जानकारों की मानें तो गया रैली के प्रबंधकों के सामने जन सैलाब जुटाना एक चुनौती है। रैली में हिस्सा लेने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आ रहे हैं।

पीएम मोदी रविवार को एक बजे रैली को संबोधित करेंगे। यहां करीब 10 जिलों के लोगों को मोदी को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय मयूख ने बताया कि रैली के संयोजक केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, सह संयोजक रामकृपाल यादव, बक्सर के सांसद अश्वनी चौबे आदि मगध व शाहाबाद क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

विज्ञापन

नक्सली करेंगे बंद

Modi rally at gaya, Maoists announced closure

बिहार के गया में नौ अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के विरोध में नक्सलियों ने मगध प्रमंडल में चौबीस घंटे के बंद का आह्वान किया है। यह शनिवार की रात बारह बजे से शुरू है।

सूत्रों की मानें तो नक्सली वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं। इसको देखते हुए खुफिया विभाग अलर्ट है तो रेलवे ने भी चौकसी बढ़ा दी है। मुगलसराय मंडल में पड़ने वाले स्टेशनों को नक्सलियों के हमले से बचाने के लिए उपाय किए गए हैं।

इसके विरोध में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने चौबीस घंटे बंद का ऐलान किया है, जो शनिवार रात बारह बजे से रविवार की रात बारह बजे तक लागू रहेगा।

सुरक्षा के तगड़े प्रबंध

Modi rally at gaya, Maoists announced closure

बंद का असर मगध प्रमंडल में पूरी तरह होगा। इसमें गया, औरंगाबाद, नेवादा जहानाबाद जिले शामिल हैं। नक्सलियों के इस ऐलान से खुफिया विभाग के साथ ही रेलवे भी सतर्क हो गया है।

नक्सलियों से निपटने के लिए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा बलों को सतर्क करने के अलावा ट्रेनों के परिचालन में सावधानी बरती जा रही है।

पिछले दिनों अघौरा की पहाड़ियों पर नक्सलियों की गतिविधि दिखी थी। नक्सली किसी घटना को अंजाम देने की कोशिश में हैं।

बंद की घोषणा रेलवे के लिए सिरदर्द

Modi rally at gaya, Maoists announced closure

पंद्रह दिन के भीतर नक्सलियों ने तीसरी बार बंद का ऐलान किया है। नक्सलियों के आए दिन बंद के ऐलान से सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी चुनौती मिल रही है।

28 जुलाई से नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने के मद्देनजर बंद की घोषणा की थी, जिसमें झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ शामिल थे।

इसके बाद बिहार में संगठन के सदस्य का एनकाउंटर और गिरफ्तारी के विरोध में भी चार अगस्त को चौबीस घंटे बंद का ऐलान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed