फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi levied charges on nitish kumar and lalu yadav on reservation

दलितों-पिछड़ों का आरक्षण दूसरे सम्प्रदायों को देने की साजिशः मोदी

Mon, 26 Oct 2015 01:48 PM IST
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:48 PM IST
विज्ञापन
Modi levied charges on nitish kumar and lalu yadav on reservation

बिहार के बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बार साम्प्रदायिक कार्ड खेलते हुए लालू और नीतीश के साथ ही सोनिया गांधी और अन्य दलों पर जोरदार हमला किया।

विज्ञापन


मोदी ने आरोप लगाया कि दलितों, महादलितों और पिछड़ों के आरक्षण में से पांच फीसदी काटकर दूसरे सम्प्रदायों को देने की साजिश की जा रही है। इसमें कई अन्य राजनीतिक दल भी इन लोगों का साथ दे रहे हैं।
विज्ञापन


आरक्षण के मुद्दे पर बिहार में लालू और नीतीश के निशाने पर बनी हुई भाजपा की ओर से मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि इस संवेदनशील मुद्दे पर लगातार बिहार के लोगों को बहकाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के बहाने ही मोदी ने नीतीश-लालू पर एक और तीर चलते हुए कहा कि इन दोनों नेताओं के दल महिला विरोधी हैं। यही कारण है कि संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने की बात चली थी तब ये सबसे पहले विरोध करने वालों में से थे।

नीतीश के कम्‍प्यूटर में चिपका है लालू वायरस

Modi levied charges on nitish kumar and lalu yadav on reservation

मोदी ने नीतीश कुमार के विकास के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बिहार के युवाओं को कम्‍प्यूटर देने की बात करते हैं लेकिन जब बिजली ही नहीं होगी तो कम्‍प्यूटर चलाओगे कैसे।‌ मोदी ने तंज कसा कि जिस कम्‍प्यूटर की बात नीतीश करते हैं उसमें तो लालू वायरस चिपका हुआ है।

इसी लालू वायरस के कारण तो बिहार में जंगलराज कायम है। इसी वायरस से तो महिलाओं का उत्पीड़न और अपहरण जैसी घटनाएं निकल रही हैं। लोगों को दोबारा जंगलराज नहीं चाहिए।

किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि बिहार की नदियों में पानी की कोई कमी नहीं है लेकिन वह गरीब किसान को नहीं मिल पाता। लालू-नीतीश के गठबंधन को महास्वार्थबंधन कहते हुए बोले इनके दलों के विधायक और मंत्री रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े जा रहे हैं ये लोग चुनावों से पहले ही बिहार की बोली लगाने लगे हैं लेकिन लालू और नीतीश को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

बिहार के लिए छह सूत्रीय एजेंडा

Modi levied charges on nitish kumar and lalu yadav on reservation

प्रधानमंत्री ने कहा बिहार के लिए उनका छह सूत्रीय एजेंडा है जिससे इस राज्य का विकास हो सकता है। तीन सूत्रीय राज्य के लिए और तीन सूत्रीय राज्य के लोगों के लिए। राज्य के लिए है बिजली पानी और सड़क। अगर बिजली होगी तो यहां उद्योग लगेंगे जिससे युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।

पानी होगा तो यहां का किसान खेतों से सोना पैदा कर सकेगा और सड़कें अच्छी होंगी तो लोगों का जीवन स्तर सुधर जाएगा। जबकि बिहार के परिवारों के लिए तीन सूत्रीय एजेंडा है पढ़ाई, कमाई और दवाई।

युवाओं को अच्छी पढ़ाई मिलेगी तो वो तरक्की कर सकेंगे। कमाई के साधन होंगे तो बिहार के युवा को नौकरी या पैसा कमाने के लिए बिहार से बाहर नहीं जाना होगा और दवाई मिलेगी तो लोगों का बेहतर इलाज हो सकेगा।

उन्होंने एक बार फिर नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार को तंत्र मंत्र की नहीं लोकतंत्र की सरकार चाहिए। बता दें कि बक्सर जिल में चार विधानसभा सीटें हैं जिनमें दो भाजपा और दो जेडीयू के पास हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed