फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Modi is a great prime minister says Nitish Kumar

नीतीश बोले- मोदी फ्रंट से लीड करने वाले प्रधानमंत्री

Sun, 15 Oct 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Sun, 15 Oct 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
Modi is a great prime minister says Nitish Kumar
फाइल फोटो

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि वर्षों बाद देश को फ्रंट से लीड करने वाला प्रधानमंत्री मिला है। जनता का समर्थन पाना, राजनेता होना अलग बात है, लेकिन सामने आकर उसका नेतृत्व करना अलग बात है। नरेंद्र भाई मोदी सामने आकर नेतृत्व करने वाले नेता हैं।

विज्ञापन


पटना में रविवार को सवा अरब भारतीयों के सपनों का लोकार्पण करते हुए नीतीश ने कहा कि विकास के लिए एक ऐसे नेतृत्व की हमेशा जरूरत होती है जो आगे आकर नेतृत्व करे। मोदी जी में वो क्षमता है और वो ऐसा करते हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस पर तंज कसते हुए नीतीश ने कहा कि जीत के बाद उनका नेतृत्व सामने आता है, लेकिन हारने पर सामने आने वाला वहां नेतृत्व नहीं है। नीतीश ने कहा कि हम बिहार और विकास के साथ समझौता नहीं करते। नोटबंदी का हमने समर्थन किया, जबकि उस वक्त हम भाजपा के साथ नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- ...जब पटना में पीएम मोदी के गाइड बने नीतीश कुमार, देखें तस्वीरें    


प्रधानमंत्री से पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय दर्जा मांगने के कारण विपक्षी दलों की ओर से हो रहे तंज पर नीतीश ने कहा कि बिना मांगे कुछ नहीं मिलता है। जब मांगेंगे तभी मिलेगा। बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन की सरकार है तो उम्मीद रखना चाहिए कि जितना मांगेंगे उतना मिलेगा और विकास तेज होगा।

इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के काम करने की शैली और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम करने की शैली में कोई अंतर नहीं है। दोनों की शैली एक जैसी ही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी जैसा बड़ा काम बिना किसी खून खराबे के हो गया यह मोदी जैसे नेता से संभव था। उन्होंने कहा कि जीएसटी का लाभ भी जल्द ही दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed