फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mobster has enter a house in police uniform, Robbery in siwan district of Bihar

बिहार के सीवान में पुलिस बनकर घुसे 20 डकैत, गोली मारकर लूट लिया सात लाख 

Fri, 04 Jan 2019 02:08 PM IST
आसिम खान क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Fri, 04 Jan 2019 02:08 PM IST
विज्ञापन
Mobster has enter a house in police uniform, Robbery in siwan district of Bihar
बिहार के सीवान में डकैती - फोटो : अमर उजाला

बिहार के सीवान जिले में पुलिस बनकर घर में घुसे डकैतों ने एक डीलर के यहां भीषण डकैती कर ली। 20 की संख्या में पहुंचे डकैतों ने हथियार के बल लोगों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर फायरिंग कर दी। परिवार के दो लोगों को गोली लगी है, जिनका इलाज चल रहा है। डकैत घर से एक लाख कैश के अलावा 5-6 लाख के जेवर और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। 

विज्ञापन


सीवान के कोढवालिया गांव में गुरुवार की रात यह घटना हुर्इ। मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात करीब 10 बजे डीलर रामसकलनाथ तिवारी के घर 20 से अधिक की संख्या में डकैत पहुंचे। डकैतों ने कहा कि वे लोग सभी मैरवा थाना से आए हैं। परिवार के एक सदस्य ने जैसे ही दरवाजा खोला सभी जबरन घर में घुस गए और हथियार के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट शुरू कर दी। परिजनों ने डकैतों का जब विरोध किया तो लाठी, उनके साथ मारपीट की गई और शोर मचाने पर डकैतो ने 5 राउंड फायरिंग कर दी। परिवार के दो सदस्यों को गोली लगी, जिनका इलाज चल रहा है। रात में हुई डकैती की सूचना पर मैरवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। सीवान एसपी के अनुसार, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed