{"_id":"5b5dadc54f1c1b572f8b7213","slug":"mob-lynching-incident-in-bihar-muzaffarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ हिंसा: मोबाइल चोरी के आरोप में पीट-पीटकर युवक की हत्या, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ हिंसा: मोबाइल चोरी के आरोप में पीट-पीटकर युवक की हत्या, एक अन्य घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, पटना
Updated Sun, 29 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : India Today
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद भीड़तंत्र पर लगाम लगती दिख नहीं रही है। अब मुजफ्फरपुर में भीड़ ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी है। हालांकि मृतक के परिजनों का दावा है कि उसकी हत्या मोबाइल चोरी के लिए नहीं वरन एक युवक से पुरानी दुश्मनी के कारण की गई है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अर्जुन नाम के एक युवक पर लोगों ने पहले मोबाइल चोरी का आरोप लगाया और फिर उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत गई। इस दौरान अर्जुन के साथ मौजूद एक अन्य युवक भी भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित जगदम्बा नगर की है। हत्या के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा - बुझाकर शांत कराया और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। सिटी डीएसपी मुकुल रंजन ने बताया कि हत्या में शामिल लोगों की पहचान करके उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन