फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mob Lynching In Bihar: Mob thrashed young man to death, shot former chief and was running away, Begusarai Crim

Mob Lynching in Bihar : राजद नेता को गोली मारने की सजा; पुलिस निशानदेही करती रही और आरोपी मार डाला गया

Tue, 02 May 2023 09:01 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 May 2023 09:01 AM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि सौरभ राजद को गोली मारकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
Mob Lynching In Bihar: Mob thrashed young man to death, shot former chief and was running away, Begusarai Crim
छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला। उसपर आरोप था कि वह राजद नेता सह पूर्व मुखिया सुखराम महतो को गोली मारकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना बीरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान बीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सौरभ कुमार के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मॉब लिचिंग में सौरभ कुमार की मौत हो गई। ग्रामीणों उसपर पूर्व मुखिया के जानलेवा हमले का आरोप लगा रहे थे। इस मामले में कौन-कौन लोग शामिल थे, उनकी पहचान की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। 
विज्ञापन


सोमवार शाम राजद नेता को मारी थी गोली
सदर डीएसपी अमित कुमार ने बताया है कि सोमवार की देर शाम राजद नेता को अपराधियों द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उसमें तीन आरोपियों को चिह्नित किया गया था। गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही थी लेकिन सभी फरार थे। मंगलवार सुबह मुख्य आरोपी सौरव कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में पुलिस ने उस जगह से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। इलाज के क्रम में मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 घंटा में दो हत्या, एक घायल
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुखिया सुखराम महतो पर जानलेवा हमले के बाद आरोपी सौरव कुमार गांव में ही कहीं छिपा हुआ था। रविवार सुबह वह भागने लगा। कुछ लोगों ने उसे खदेड़कर पकड़ा लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसकी इतनी पिटाई की गई कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जब तक पुलिस को पता चलता तब तक लोगों ने उसे अधमरा कर दिया था। बाद में पुलिस ने इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि महज 12 घंटों के अंदर अपराधियों ने तीन बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। पहले बीरपुर थाना क्षेत्र के गेनहरपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह राजद नेता सुखराम महतो को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद बलिया थाना क्षेत्र के भवानंदपुर में मुकदमे के महिला गवाह झुना देवी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं ग्रामीणों ने मुखिया पर जानलेवा हमला के आरोपी की पीट-पीटकर जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed