फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mob brutally thrashed woman on allegation of witch in Begusarai

Bihar: बेगूसराय में भीड़ ने डायन के आरोप में महिला की निर्मम पिटाई की, पुलिस ने जान बचाकर टाली बड़ी घटना

Sun, 23 Apr 2023 01:49 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Apr 2023 01:49 PM IST
सार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शांति नगर कोहबा टोल से मोहल्ले वालों ने एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे बचा लिया और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Mob brutally thrashed woman on allegation of witch in Begusarai
मुफस्सिल थाना, बेगूसराय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में मुफस्सिल थाना क्षेत्र में मॉब लींचिंग की बड़ी घटना होते-होते टल गई। दरअसल, डायन का आरोप लगाते हुए सनकी मोहल्ले वालों ने एक महिला को घर से खींच कर अपने घर ले जाकर बेरहमी से पीट दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने बिना समय गवाएं घटनास्थल पर पहुंचकर महिला की जान बचा ली। जबकि पुलिस के आने की भनक लगते ही सभी आरोपी मौके से भाग गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुजा-भर्रा पंचायत के शांति नगर कोहबा टोल निवासी लुजो तांती की पत्नी गीता देवी (48) के रूप में हुई। पीड़िता ने बताया कि मोहल्ले निवासी आरोपी की गाय लकवा का शिकार हो गई। इसके बाद सभी आरोपियों ने उसके खिलाफ साजिश रचकर जान से मारने की योजना बनाई।
विज्ञापन



थाने में बैठी पीड़ित महिला गीता देवी

पीड़िता ने बताया कि साजिश से अंजान रविवार की सुबह वह अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। उसी वक्त दर्जनों लोग उसके घर में घुसे और जबरन उसे बाहर खींच लिया। फिर आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। उसने बताया कि गर्म लोहे की रॉड से पूरे शरीर को दागने की कोशिश की जा रही थी। तभी पुलिस टीम पहुंच गई जिससे उसकी जान बच गई। नहीं तो वह मर सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस ने पीड़ित महिला को थाने भेज दिया है। फिर पुलिस ने उसके इलाज के बाद लिखित आवेदन लेकर आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed