फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants threatened to blow up house with bombs in Sitamarhi, also looted goods worth lakhs of rupees

Bihar: बदमाशों ने घर को बम से उड़ाने की दी धमकी, लाखों की लूटपाट भी की; दिन भर उलझन में रही पुलिस

Sun, 18 Jun 2023 09:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Jun 2023 09:16 PM IST
सार

थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीड़ित के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Miscreants threatened to blow up house with bombs in Sitamarhi, also looted goods worth lakhs of rupees
घटनास्थल पर छानबीन करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी में बीती रात लूटपाट और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के रधाउर गांव की है। इस घटना को लेकर पुलिस अहले सुबह से ही उलझन में फंसी रही। परिजन के बार-बार बयान बदलने से पुलिस का उलझन बढ़ती ही गई। अंत में पुलिस ने पीड़ित की ओर से मिले आवेदन के आधार पर कार्रवाई की बात कही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के राधाउर गांव के वार्ड नंबर 10 निवासी शंभू मिश्र के घर आधा दर्जन से अधिक नकाबपोश हथियारबंद डकैतों ने करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की लूटपाट की। वहीं, दहशत फैलाने के उद्देश्य से चार राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद पीड़ित परिजन को घर खाली कर भाग जाने की धमकी भी दी गई। वहीं, बदमाशों ने कहा कि अगर घर खाली नहीं किया तो घर के मालिक के बेटे की हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पीड़ित शंभू मिश्र ने बताया कि वह आंगन में सोए थे। उसी दौरान पीछे के गेट से पांच लोग अंदर आए और फिर बंदूक के बल पर बाप-बेटे को कब्जे में ले लिया। उसके बाद बेटे की हत्या की धमकी देकर अलमारी की चाबी ले ली। फिर घर में रखे सोने-चांदी के करीब चार लाख के जेवरात और 80 हजार रुपये नकदी लूट ली। इनमें 80 हजार रुपये जो हाल ही में जमीन बेचकर रखे थे, शंभू मिश्र की पत्नी की करीब 10 पायल, सोने के झुमके, चांदी का हंसुली, बहू की अलमारी से दो सोने के जेवरात समेत अन्य बहुमूल्य सामग्री लूट ली गई है। जाते वक्त डकैतों ने कहा कि यह मकान जल्द से जल्द खाली कर दो नहीं तो संजय मिश्रा की तरफ से आदेश दिया गया है कि तुम्हारे बेटे मनोज कुमार को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सुरसंड थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। वहीं, मौके से चार खोखा और एक कारतूस बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष राजकिशोर ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से गांव के ही लोगों पर आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पीड़ित के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है। इधर, शंभू नाथ मिश्र ने बताया कि पुलिस से सुरक्षा को गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के द्वारा घर सहित बम से उड़ा देने की धमकी भी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed