{"_id":"625b573afd02db4da26285c6","slug":"miscreants-shot-two-people-for-not-paying-extortion-in-nalanda-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: नालंदा में रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, मची अफरातफरी
Sun, 17 Apr 2022 05:24 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:24 AM IST
सार
रंगदारी बसूलने के लिए शनिवार शाम को एक दर्जन हथियारबंद बदमाश लूटपाट की नीयत से दुकान में पहुंचे और जब दुकान मालिक ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो गोली मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ बदमाशों ने रंगदारी न देने पर दो लोगों को गोली मार दी। दोंनों लोगों को जख्मी हालात में सदर अस्पताल भर्ती किया गया है। जख्मी में एक महिला भी है।
विज्ञापन
जख्मी कृष्णा शर्मा की हालात ठीक है वहीं महिला को इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। जख्मी कृष्णा शर्मा ने बताया कि देवीसराय में उनका मार्केट है। उसमें देवीसराय निवासी पप्पू कुमार जेवर की दुकान चलाते हैं। शनिवार की सुबह कुछ बदमाश उनके दुकान पर पहुंचकर मारपीट करने लगे और रंगदारी की मांग की।
विज्ञापन
रंगदारी नहीं देने पर शाम को एक दर्जन हथियारबंद बदमाश लूटपाट की नीयत से दुकान में पहुंचे। उन्होंने दुकानदार से दुकान की चाभी मांगी। नहीं देने पर गोली चलाने लगे। बीच-बचाव के दौरान उन्हें व एक महिला को गोली लग गई।
विज्ञापन
गोली लगने के बाद दोनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। मार्केट में अचानक हुई गोलीबारी से चारों ओर दहशत फैल गई। बदमाशों ने करीब पांच राउंट फायरिंग की। पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।