{"_id":"64775a5fa426346c4e0d5cd9","slug":"miscreants-shot-two-bullets-at-lawyer-in-sitamarhi-escaped-after-snatching-bike-and-mobile-of-younger-brother-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीतामढ़ी में बदमाशों ने वकील को दो गोलियां मारकर किया घायल, छोटे भाई की बाइक और मोबाइल छीनकर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीतामढ़ी में बदमाशों ने वकील को दो गोलियां मारकर किया घायल, छोटे भाई की बाइक और मोबाइल छीनकर भागे
Wed, 31 May 2023 08:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Wed, 31 May 2023 08:02 PM IST
सार
घायल वकील लक्ष्मीकांत झा के भाई केशव कुमार ने बताया कि अपराधियों ने जब बाइक रोकी तो भइया की बाइक गिर गई। मेरी बाइक नई थी, जिसकी वजह से मेरी बाइक को छीन लिया और मोबाइल भी ले लिया। भइया ने जब विरोध किया तो उन लोगों ने गोली चला दी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल वकील लक्ष्मीकांत झा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार के सीतामढ़ी में एक वकील को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। यह घटना मंगलवार रात जिले के डुमरा थाना क्षेत्र में लगमा-सुहई के बीच एनएच 77 पर घटी। जहां पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने वकील पर दो गोलियां दाग दीं। वहीं, वकील के भाई की बाइक भी छीन ली। उस समय वकील अपने भाई के साथ अपने पैतृक निवास से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया। घायल वकील की पहचान लक्ष्मीकांत झा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, वकील लक्ष्मीकांत झा अपने भाई केशव झा के साथ में थे। दोनों अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से अपने घर महिसार से लौट रहे थे। इसी दौरान लगमा से सुहई के बीच में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोका। फिर उनके भाई केशव झा की बाइक और मोबाइल छीन ली। वहीं, वकील लक्ष्मीकांत ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि एक गोली सीने को छू के निकली तो दूसरी हाथ में लगी। घटना के बाद सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं, स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन-फानन में वकील को शहर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। वहीं, डुमरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
वकील लक्ष्मीकांत झा लंबे अरसे से डुमरा कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। उनके भाई केशव कुमार ने बताया कि अपराधियों ने जब बाइक रोकी तो भइया की बाइक गिर गई। मेरी बाइक नई थी, जिसकी वजह से मेरी बाइक को छीन लिया और मोबाइल भी ले लिया। भइया ने जब विरोध किया तो उन लोगों ने गोली चला दी।