फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Miscreants entered house at midnight and shot two real brothers in Samastipur; one death, other serious

Bihar News: आधी रात को घर में घुसकर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को गोली से भूना; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 18 Dec 2023 01:14 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 18 Dec 2023 01:14 PM IST
सार

Bihar Crime News: इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने कहा कि घटना के पीछे जमीन का विवाद है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना को अंजाम देने वालों के बारे में बताया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Miscreants entered house at midnight and shot two real brothers in Samastipur; one death, other serious
मृतक गोविंद कुमार (फाइल फोटो) और घायल कृष्णमूर्ति कुमार राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में रविवार की आधी रात करीब एक बजे बाइक सवार बदमाशों ने घर में घुस कर सहोदर भाइयों को गोली से छलनी कर दिया। इस हमले में घायल हुए दोनों भाइयों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में पीएमसीएच भेजा गया है। गोलीबारी की यह घटना दलसिंहसराय थाने के लोकनाथपुर बेलबन्ना वार्ड 24 मोहल्ले की बताई गई है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान सुभाष राय के बेटे गोविंद कुमार (25) के रूप में हुई है, उसे तीन गोलियां लगी हैं। जबकि घायल कृष्णमूर्ति कुमार राय की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। उसे दो गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


सात बदमाशों ने किया हमला
घटना को लेकर मृतक की मां सुदर्शन कुमारी ने बताया कि वह मोहिउद्ददीनगर के राजा जान की रहने वाली है। ममता कार्यकर्ता के रूप में प्रखंड अस्पताल में कार्यरत है। लोकनाथपुर मोहल्ला में जमीन लेकर अभी झोपड़ी नुमा मकान बना कर रहती है। उन्होंने कहा कि उक्त जमीन पर मोहल्ले के ही अभिनाश झा और रजनीश झा कब्जा करना चाहते हैं। कई बार पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुदर्शन कुमारी ने बताया कि रात करीब एक बजे अभिनाश झा सात लोगों के साथ बाइक से आया और उनके घर में घुस कर गोलीबारी करने लगा। सो रहे दोनों बेटों को गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। बाद में घायल दोनों बेटों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। लेकिन गोविंद की मौत हो गई। जबकि कृष्णमूर्ति को पटना भेजा गया है।


 
एक कठ्ठा जमीन का है विवाद
मृतक की मां का कहना है कि एक कठ्ठा जमीन का विवाद है, जिस जमीन पर उनका घर है। उसने यह जमीन वर्षों पहले खरीदी थी। जबकि अभिनाश झा उक्त जमीन पर कब्जा करना चहता है। बार-बार आकर जमीन खाली करने को कहता है। पुलिस भी उसी के पक्ष में आकर बोलती थी। पांच दिन पहले यहां आकर पूरे परिवार को खत्म कर देने की धमकी दी थी। कल रात झोपड़ी की टाटी फाड़ कर अंदर घुस आया और सो रहे दोनों भाई पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। परिवार के लोगों का आरोप है कि समय रहते अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो इस हत्याकांड को रोका जा सकता था।

 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कर रहे छापेमारी
दलसिंहसराय के इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार ने कहा कि घटना के पीछे जमीन का विवाद है। पीड़ित परिवार द्वारा घटना को अंजाम देने वालों के बारे में बताया गया है। पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस पर जो आरोप लगाया जा रहा है, उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed