फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minor kills himself in muzaffarpur

भूत से बहनों को तंग करवाने के लिए छात्रा ने खुद को जिंदा जलाया

Mon, 18 Apr 2016 04:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 18 Apr 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
Minor kills himself in muzaffarpur

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक दर्दनाक वाक्या सामने आया है, यहां बॉलीवुड फिल्म देखकर एक दस साल की बच्ची ने भूत बुलाने के लिए खुद को आग लगा ली। उसे 90 फीसदी झुलसी अवस्‍था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बच्‍ची ने मरने से पहले बताया कि वह अपनी बहनों से बदला लेने के लिए भूत बुलाना चाहती थी। 

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार वाक्या शुक्रवार शाम का है, जब मुजफ्फरपुर के आहियापुर क्षेत्र की रहने वाली दस साल की मोना (बदला हुआ नाम) ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी दो बड़ी बहनें उसे बहुत पीटती हैं और वह उनसे अपने अपमान का बदला लेना चाहती थी। इसलिए उसने भूत से अपनी बहनों को तंग करवाने के लिए तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले पुलिस ‌को दिया बयान, बहुत पीटतीं थी बहनें

Minor kills himself in muzaffarpur

मरने से पहले पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि 'वह गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में चौथी क्लास की छात्रा है, चार बहनों में मैं तीसरे नंबर पर हूं। मेरी दो बड़ी बहने बिना गलती के भी मुझे लगातार मुझते पीटती रहती हैं। जब मैं उनका विरोध करती तो वो मुझे और ज्यादा तंग करती। 

मैंने इस संबंध में कई बार अपने माता पिता से भी बताया लेकिन उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। मैं अपनी बहनों द्वारा लगातार अपमान करने से तंग आ चुकी थी।' 

मोना ने बताया कि उसने हाल ही में एक फिल्म देखी थी जिसमें एक महिला खुद को आग लगाकर एक भूत को बुला लेती है और तंग करने वालों से बदला लेती है। यह देखकर उसे भी अपनी बहनों से बदला लेने का ख्याल आया। हालांकि वह फिल्म का नाम नहीं बता सकी। 

90 फीसदी झुलसने के बाद अस्पताल में दम तोड़ा

Minor kills himself in muzaffarpur

वहीं उसके परिजनों ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में तब पता चला जब कुछ राह चलते लोगों ने उनके घर से आग की लपटों को उठते देखा। हम उसे श्री कृष्‍णा मेडिकल कालेज में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का बहुत प्रयास किया। 90 फीसदी झुलस चुकी बच्ची ने कई घंटे तड़पने के बाद आखिर दम तोड़ दिया। 

आहियापुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ चितरंजन ठाकुर ने बताया कि मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। 

मोना के पिता ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी बेटी ऐसा खतरनाक कदम उठा लेगी। मोना ने कई बार मुझसे इसकी शिकायत की थी, लेकिन बहनों के आपसी झगड़े के कारण मैंने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed