फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Minister Giriraj Singh told about role of Nitish Kumar after JDU Party merger with RJD Party Lalu Yadav bihar

Bihar News: 'जदयू का राजद में हो रहा विलय'- नीतीश कुमार की बदली भूमिका भी बताई केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने

Sat, 23 Dec 2023 11:29 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 23 Dec 2023 11:29 AM IST
सार

Giriraj Singh : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जदयू के राजद में विलय के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भूमिका तब बता दी। इधर, सीएम नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद भाजपा के खिलाफ लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी के लिए सीट शेयरिंग पर बात कर रहे।

विज्ञापन
Minister Giriraj Singh told about role of Nitish Kumar after JDU Party merger with RJD Party Lalu Yadav bihar
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर नीतीश सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की  पार्टी जनता दल यू राजद में विलय होने वाली है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महंत बनेंगे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस पर भी जमकर बोले। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार के द्वारा जो हिजाब पर प्रतिबंध हटा दिया है। यह महज हिजाब पर प्रतिबंध नहीं उठाया है बल्कि शरिया कानून को लाने और उसे स्थापित करने की कोशिश है। अगर कांग्रेस और एनडी गठबंधन की सरकार देश में बनी तो इसी तरह से इस्लामी कानून शरिया कानून लागू होगा।

विज्ञापन


कांग्रेस इस्लामिक कानून लागू कर रहा है 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी की सरकार ने अगर हलाल सर्टिफिकेशन पर बैन लगाया है तो बिहार में भी बैन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा हूं कि वह भी हलाल सर्टिफिकेशन पर बैन लगावे। मेरा मानना है कि देश में कांग्रेस और india गठबंधन जहां-जहां है वहां-वहां  इस्लामी कानून धीरे-धीरे लागू हो रहा है। कर्नाटक में जिस तरीके से कांग्रेस ने हिजाब को हटाकर शरिया कानून लागू करने का ऐलान किया है भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करती है। भविष्य में कांग्रेस की सरकार जहां-जहां सर उठाने की कोशिश करेगी भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करेगी। यह सनातन के खात्मे का एक तरह से सुनियोजित तरीका है। एक तरफ मुस्लिम समुदाय हलाल मीट के माध्यम से, हलाल सर्टिफिकेशन के माध्यम से इस्लामिक क़ानून लाद रहा है, दूसरी तरफ कांग्रेसी सरकार कर्णाटक में शरिया कानून के तहत हिजाब को लागू किया।
विज्ञापन


जदयू का राजद में होगा विलय 
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में बहुत जल्द जदयू का राजद में विलय हो जाएगा। इस सवाल पर पत्रकारों ने जब उनसे यह पूछा कि फिर नीतीश कुमार कहां जायेंगे, तो गिरिराज सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार कहीं के महंत बन जायेंगे और क्या। दिल्ली जाने के दौरान लालू प्रसाद यादव के साथ जाना और उन्हीं के साथ वापस पटना आने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद यादव से मेरा पुराना संबंध है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं लालू जी के साथ दिल्ली गया और उन्हीं के साथ मैं वापस लौटा इस बीच उन्होंने मेरे कान में कुछ बातें कहीं, जो मैं फिलहाल नहीं कह सकता हूँ लेकिन इतना जरुर कह सकता हूँ कि बहुत जल्द जदयू का राजद में विलय हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed