फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Migrant labourers returning from Delhi, Gujarat and Maharashtra push coronavirus cases in Bihar

बिहार के लिए मुसीबत बन सकते हैं दिल्ली से लौट रहे प्रवासी, निकल रहे सबसे ज्यादा संक्रमित

Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
प्रदीप पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 18 May 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Migrant labourers returning from Delhi, Gujarat and Maharashtra push coronavirus cases in Bihar
bihar corona update - फोटो : PTI

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,326 के आंकड़े को पार कर चुकी है। दूसरे राज्यों से बिहार जाने वालों की भी संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि बिहार पहुंचने वाले प्रवासी ही बिहार के लिए मुसीबत बन सकते हैं। बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो आंकड़े जारी किए हैं वो डराने वाले हैं।

विज्ञापन


बिहार में सबसे ज्यादा लोग गुजरात से पहुंच रहे हैं। 17 मई तक अन्य राज्यों से बिहार में कुल 11,800 लोग पहुंचे हैं जिनमें से 8,337 लोगों का टेस्ट सैंपल लिया गया है और कुल 651 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बिहार पहुंचने वालों में संक्रमितों का प्रतिशत 8 फीसदी है। अभी तक गुजरात से 2,609 लोग बिहार पहुंचे हैं। महाराष्ट्र से बिहार पहुंचने वालों की संख्या 2,034 है और दिल्ली से 1,362 है।
विज्ञापन

 

यहां गौर करने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा लोग गुजरात से बिहार पहुंच रहे हैं, लेकिन सबसे ज्यादा संक्रमित दिल्ली से पहुंचने वाले हैं। 17 मई तक दिल्ली से बिहार कुल 1,362 लोग पहुंचे हैं जिनमें से 218 संक्रमित हैं यानी दिल्ली से बिहार पहुंचने वालों में संक्रमितों का प्रतिशत 26 है। यह आंकड़ा किसी भी अन्य राज्य से बिहार पहुंचने वालों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। 


दूसरे नंबर पर पश्चिम बंगाल का नाम है। पश्चिम बंगाल से बिहार कुल 373 लोग पहुंचे हैं जिनमें से 33 संक्रमित हैं यानी इनका प्रतिशत 12 है। तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। महाराष्ट्र से बिहार पहुंचने वाले 11 फीसदी लोग संक्रमित हैं। अभी तक 13 राज्यों से बिहार आने वालों में कोई संक्रमित नहीं पाया गया है। बिहार में 973 लोग ऐसे भी पहुंचे हैं जिनके बारे में जानकारी नहीं है कि वे कहां से आए हैं। इनमें से 13 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed