फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   middle-aged man physically abused a minor for months on pretext of marriage in Sitamarhi, left her pregnant

Bihar Crime: अधेड़ ने शादी का झांसा देकर महीनों तक किया नाबालिग का शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर छोड़ा

Mon, 03 Apr 2023 04:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 03 Apr 2023 04:32 PM IST
सार

सीतामढ़ी के पुनौरा थाना क्षेत्र में एक अधेड़ ने शादी का प्रलोभन देकर महीनों तक नाबालिग लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। अब आरोपी ने लड़की के गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया है। पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
middle-aged man physically abused a minor for months on pretext of marriage in Sitamarhi, left her pregnant
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर महीनों तक शारीरिक संबंध बनाए गए। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया है। यह मामला पुनौरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। काफी समझाने-बुझाने के बाद बात नहीं बनी तो पीड़िता के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता के आवेदन पर थाने में एफआईआर कराई गई है। उसमें गांव के ही किशन देव राय उर्फ बिल्टू (47) और उसके दो बेटों को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन


एफएईआर के मुताबिक, आरोपी युवक शादी का झांसा देकर कई महीनों से शारीरिक संबंध बना रहा था। लड़की जब भी शादी की बात करती तो वह रुकने के लिए बोलता था। आरोपी की उम्र करीब 47 साल है और नाबालिग 16 साल की है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी पत्नी की मौत हो जाने की बात कहकर उससे शादी करने का झांसा देता था। इस तरह वह झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाने लगा। जब इसकी जानकारी उसके परिजनों को मिली तो 30 मार्च 2023 को उन्होंने आरोपी के घर जाकर इसकी शिकायत की। इसके बाद आरोपी अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा और घर से भगा दिया। इसके बाद हार थक कर इसकी शिकायत रविवार को पुनौरा थाना पुलिस से की है।
विज्ञापन


पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। वहीं, पीड़ित नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच कराई गई है। डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता तीन माह की गर्भवती है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed