फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Mentally disturbed laborer commits suicide by consuming poison in Munger, police engaged in investigation

Bihar News: मुंगेर में मानसिक रूप से परेशान मजदूर ने जहर खाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Wed, 19 Apr 2023 12:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंगेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 19 Apr 2023 12:31 PM IST
सार

कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि अरविंद कुमार मंडल की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। परिजनों ने कहा है कि आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Mentally disturbed laborer commits suicide by consuming poison in Munger, police engaged in investigation
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में मुंगेर जिले के बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार मंडल (50) ने बुधवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। अरविंद की मौत के बाद परिजन शोक में डूब गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले गई।

विज्ञापन


मृतक परिजनों ने बताया कि अरविंद कुमार मंडल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अमरजीत कुमार (25) और छोटा बेटा अमित कुमार (24) है। मृतक दिहाड़ी मजदूर था और मजदूरी करके ही अपने परिवार का लालन पालन कर रहा था।
विज्ञापन


बड़े बेटे अमरजीत कुमार ने बताया कि मेरे पिता की मानसिक स्थिति थोड़ी कमजोर थी। पिछले 25 सालों से उनका इलाज चल रहा था। हालांकि पिताजी काफी मिलनसार व्यक्ति थे। गांव के सभी लोगों का काम करते थे। किसी से कभी ऊंची आवाज में बात नहीं करते थे। उन्होंने बताया कि बुधवार की अहले सुबह लगभग चार बजे इसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शायद उन्होंने कीटनाशक दवाई पी ली थी, जिससे मुंह से खून आने लगा। हम लोग उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाए। जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान कुछ घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सदर अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में ड्यूटी पर तैनात डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मरीज ने जहरीला पदार्थ लिया था। उसे बचाने की हर संभव बचाने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत हो गई।


कोतवाली थाना अध्यक्ष डीके पांडे ने बताया कि अरविंद कुमार मंडल की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। परिजनों ने कहा है कि आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed