फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman's dead body found in suspicious condition at home in Motihari; In-laws accused of murder

Bihar: घर में विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में मिला शव; ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार, हत्या का आरोप

Sat, 17 Jun 2023 06:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 17 Jun 2023 06:36 PM IST
सार

प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी विभा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की गर्दन में लपेटी हुई साड़ी बरामद हुई है। उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। 

विज्ञापन
Married woman's dead body found in suspicious condition at home in Motihari; In-laws accused of murder
मृतका प्रभावती कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी में एक विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। घटना के बाद मृतका के ससुराल वाले उसके एक साल के बेटे को घर के पीछे छोड़ कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उन्होंने मृतका के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया हैं। यह मामला हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झाड़वा गांव का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन


मृतका अजीत सहनी की 22 साल की पत्नी प्रभावती कुमारी बताई गई है। मृतका के भाई हरसिद्धि थाना क्षेत्र के पानापुर निवासी रवि किशोर कुमार ने बताया कि मेरी इकलौती बहन प्रभावती की शादी साल 2021 में झाड़ता गांव निवासी गौरी सहनी के बेटे अजीत (25) से की थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था। एक साल पहले एक भांजा भी हुआ। उसी की मनौती उतारने के लिए मायके आई थी। बुधवार को बनसप्ती माई स्थान जा कर बेटे की मनौती उतार कर मायके वापस आई। इसी बीच उसके पति अजीत का फोन आया और गाली देने लगा। रो रही थी तो पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि हम ससुराल जाएंगे, वह काफी गुस्से में हैं। इसलिए जाना होगा। फिर वह अपने ससुराल चली गई।
विज्ञापन


रवि किशोर ने बताया कि शुक्रवार के दिन दो बजे तक फोन पर बात हुई। दो बजे के बाद फोन किया तो उसका फोन नहीं उठ रहा था। मेरे मामा का घर उसके घर के पास ही है। उन्होंने रात 12 बजे फोन कर बताया कि प्रभावती की मौत हो गई है। तुम लोग आ जाओ, फिर हम लोग उसके ससुराल पहुंचे। वहां देखा कि बिस्तर पर उसका शव पड़ा हुआ है। गले पर निशान हैं। उसके ससुराल वाले घर छोड़ कर फरार हैं। मेरा भांजा नहीं दिख रहा था, घर के पीछे गया तो वह वहां था। उसके बाद घटना की जानकारी फोन कर हरसिद्धि थाना को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष कुमारी विभा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की गर्दन में लपेटी हुई साड़ी बरामद हुई है। उसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मायके वालों की तरफ से आवेदन नहीं मिला है। मिलने के साथ आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मृतका के ससुराल वाले सभी घर छोड़ कर फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed