फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman's body found in suspicious condition in Nalanda, in-laws accused of killing her by poisoning her

Bihar: पति स्पीकर पर लड़की से बात करता था, सालियों को छेड़खानी वाले मैसेज; संदिग्ध हालत में मिला पत्नी का शव

Sun, 24 Dec 2023 01:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 24 Dec 2023 01:59 PM IST
सार

Love Affair And Murder: नालंदा में एक विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पुलिस इस मामले को लेकर आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं, मृतका के मायके वाले ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा दामाद का किसी लड़की से अवैध संबंध होने की बात भी कही गई है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Married woman's body found in suspicious condition in Nalanda, in-laws accused of killing her by poisoning her
पति के साथ मृतका रीमा कुमारी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के नालंदा में शनिवार की रात संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता का शव मिला है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता के ससुराल वालों ने उसको जबरन जहर खिलाकर हत्या की है। यह मामला चंडी थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव का है। मृतका की पहचान प्रद्युमन कुमार की पत्नी रीमा कुमारी (24) के रूप में की गई है।

विज्ञापन

 
'दामाद के किसी लड़की से अवैध संबंध'
घटना को लेकर मृतका के पिता शिवनारायण प्रसाद ने बताया कि उनकी बेटी के पति और सास ने मिलकर जबरन जहर खिलाकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है। उन्होंने कहा कि उनके दामाद का किसी लड़की से अवैध संबंध चल रहा था। उनकी बेटी के सामने ही मोबाइल पर हैंड्सफ्री कर वह लड़की से बात करता था। उनकी बेटी ने कुछ महीने पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। इसके पहले उनके दामाद ने उनकी बेटी से दो लाख रुपये की मांग की थी। इतना ही नहीं इसके बाद उनसे भी पैसे की डिमांड की गई।
विज्ञापन


'पति और सास पर जबरन जहर खिलाने का आरोप' 
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी अन्य बेटियों के मोबाइल पर वह छेड़खानी वाले मैसेज भेजते रहता था, जिस पर उनके बेटे ने दामाद को डांट फटकार भी लगाया था। उनकी बेटी को लगातार उनका दामाद टॉर्चर कर रहा था। शनिवार के दिन उनकी बेटी और दामाद बाजार गए जहां से उनका दामाद जहरीला पदार्थ ले आया। फिर शाम के वक्त दामाद और सास ने मिलकर उनकी बेटी को कमरे में बंद कर जबरन जहर खिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
साल 2022 के जुलाई महीने में नूरसराय थाना क्षेत्र के चंडासी गांव निवासी शिवनारायण प्रसाद ने अपनी बेटी रीमा कुमारी की शादी चंडी थाना क्षेत्र के मोसिमपुर गांव निवासी मुनारिक गोप के बेटे प्रद्युमन कुमार से की थी। मृतका की छह महीने की एक बेटी है।


पुलिस ने मृतका की मौत को बताया खुदकुशी
चंडी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्टया जांच में यह बात सामने आई है कि महिला ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed