फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman dies due to scorching fire in Begusarai, family alleges murder

Bihar: बेगूसराय में आग में झुलसकर विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 20 Apr 2023 03:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 20 Apr 2023 03:33 PM IST
सार

मृतका के मायके वालों का आरोप है कि बुधवार को ससुराल के सभी सदस्यों ने मिलकर लड़की को आग के हवाले कर दिया। फिर बुरी तरह झुलस जाने के बाद उसे चुपचाप बेगूसराय लेकर आ रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर हमने महेशखूंट के पास उन्हें पकड़ा। फिर बेगूसराय पहुंचकर लड़की को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Married woman dies due to scorching fire in Begusarai, family alleges murder
नगर थाना, बेगूसराय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के बेगूसराय में आग से झुलसी एक विवाहिता की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में गुरुवार की सुबह मौत हो गई। वहीं, मौत होने के पहले ससुराल वाले डॉक्टर को फीस दिए बिना पीड़िता को तड़पता छोड़ अस्पताल से फरार हो गए। मृतका के मायके वालों ने पति समेत सुसराल पक्ष पर उसे जिंदा जला कर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के ट्रैफिक चौक स्थित एक निजी अस्पताल की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मृतका की पहचान जिला खगड़िया अंतर्गत परबत्ता थाना क्षेत्र के कबेला गांव निवासी राजीव रंजन की पत्नी स्नेहा उर्फ शिल्पी कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतका के आरोपी पति शिक्षक हैं। इसके बावजूद वह दहेज की मांग दोहराने पर आमादा था। इसे लेकर एक बार नहीं कई दफा पत्नी के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन




मायके वालों ने आरोप लगाया कि बुधवार को ससुराल के सभी सदस्यों ने मिलकर लड़की को आग के हवाले कर दिया। फिर बुरी तरह झुलस जाने के बाद उसे चुपचाप बेगूसराय लेकर आ रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मायके वालों ने महेशखूंट के पास उन्हें पकड़ा। फिर बेगूसराय पहुंचकर लड़की को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने बताया कि इलाज के दौरान पीड़िता ने गुरुवार की सुबह दम तोड़ दिया। मौत की आहट लगते ही ससुराल वाले मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फिर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। इसके बाद आगे की जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed