फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Married woman died due to electrocution in suspicious situation in Motihari; In-laws accused of dowry murder

Bihar: विवाहिता की संदिग्ध स्थित में करंट लगने से मौत; ससुराल पक्ष पर दहेज की कार न देने पर हत्या करने का आरोप

Tue, 29 Aug 2023 05:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 29 Aug 2023 05:57 PM IST
सार

Bihar Police: छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के आरोपी पति श्यामलाल साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Married woman died due to electrocution in suspicious situation in Motihari; In-laws accused of dowry murder
मृतका प्रियंका देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र में दहेज में कार न देने पर विवाहिता की हत्या कर दी गई। इस मामले में छतौनी थाना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की कार्रवाई में जुट गई। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना छतौनी थाना क्षेत्र के बड़ा बरियारपुर की है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतका 20 वर्षीय प्रियंका देवी के छोटे भाई ने आरोप लगाया कि कार न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने बिजली का करंट लगा कर मेरी बहन की हत्या कर दी। विक्की ने बताया कि उसकी बहन की शादी दिसंबर 2021 में मलाही थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर निवासी श्यामलाल साह से हुई थी। छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में उसका अपना घर है, वहां रहता है। शादी के बाद से ही प्रियंका के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। दो महीने पहले इस मामले को लेकर पंचायत भी बुलाई गई। तब मेरे पिता की ओर से तीन लाख रुपये भी दिए गए। इसके अलावा जैसे-जैसे पैसे हो रहे थे, वैसे-वैसे वे दे रहे थे।
विज्ञापन


विक्की ने आगे बताया कि इसी बीच 27 अगस्त की रात में बहन से फोन पर बात हुई थी। वहीं, 28 तारीख को गांव वालों से सूचना मिली कि आपकी बहन की करंट लगने से मौत हो गई है। उसके बाद हम लोग बरियारपुर स्थित अपनी बहन के घर पहुंचे तो देखा कि उसका शव एक छोटी गाड़ी पर रखा हुआ है। उसके बाद हम लोगों ने घटना की सूचना थाना को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज
मृतका के पिता सिपाही साह ने आवेदन में अपने दामाद सहित छह को नामजद आरोपी बनाते हुए दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रियंका का एक बड़ा एक बेटा है और वह तीन माह की गर्भवती भी थी। प्रियंका के ससुराल वाले छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में अपने मकान में रहते हैं। जहां उनकी बर्फ फैक्ट्री चलती है।

आरोपी पति श्यामलाल साह ने बताया कि घर पर ही बर्फ फैक्ट्री चलती है। हम बर्फ बेचने का काम करते हैं। सुबह में रोज हमें जगाया करती थी। लेकिन वह नहीं जगाई, अचानक आवाज आई। जब तक दौड़ कर गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ससुराल वाले जो भी आरोप लगा रहे हैं वह सब बेबुनियाद हैं।


छतौनी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को भेजा गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के आरोपी पति श्यामलाल साह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed