{"_id":"5a0195da4f1c1bd8538bb874","slug":"married-lay-teacher-eloped-with-school-peon-in-love-affair","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा शिक्षिका को स्कूल चपरासी से हुआ प्यार, दोनों ने छोड़ा घर बार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा शिक्षिका को स्कूल चपरासी से हुआ प्यार, दोनों ने छोड़ा घर बार
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Tue, 07 Nov 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरांव में मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा शिक्षिका स्कूल में चपरासी की नौकरी कर रहे एक शादीशुदा व्यक्ति के प्यार की गिरफ्त में ऐसी पड़ी कि उसने अपना घर बार छोड़ दिया। दोनों के बीच प्यार की पींगे इतनी बढ़ीं की दोनों फरार हो गए।
बिहार के डुमरांव में कृष्णाब्रह्म थाना के सोवां गांव में एक ही परिसर में मिडिल और हाई स्कूल है। शिक्षिका शहनाज मिडिल स्कूल में पढ़ाती हैं और चपरासी सुनील कुमार
हाईस्कूल में कार्यरत है। खबरों के मुताबिक दोनों के बीच अफेयर की चर्चा स्कूल में कई दिनों से चल रही थी।
लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि वे अपन घर को छोड़कर फरार हो जाएंगे।

स्कूल हेडमास्टर ने दोनों के घर भेजा नोटिस
स्कूल के हेडमास्टर का कहना है कि उन्होंने दो हफ्ते तक दोनों का इंतजार किया लेकिन जब दोनों काम पर नहीं लौटे तो उनके घरों पर इस संबंध में
नोटिस भेजा गया।
हेडमास्टर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के दफ्तर को लिखित तौर पर इसकी सूचना दी। शिक्षिका और उनके प्रेमी को फरार हुए करीब एक महीना हो गया है और दोनों की तरफ से स्कूल प्रशासन से संपर्क नहीं किया गया है।
कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के परिजनों ने इसकी शिकायत नहीं की है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।