फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Maoists attacked railway track on Muzaffarpur-Hajipur, three hours interrupted rail traffic

मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलवे ट्रैक पर माओवादियों ने किया विस्फोट, तीन घंटे बाधित रहा रेल यातायात

Tue, 16 Oct 2018 06:20 AM IST
भाषा, हाजीपुर
भाषा, हाजीपुर Updated Tue, 16 Oct 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
Maoists attacked railway track on Muzaffarpur-Hajipur, three hours interrupted rail traffic

बिहार के पूर्व-मध्य रेलवे जोन अंतर्गत सोनपुर मंडल में मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर शनिवार सुबह नक्सलियों ने विस्फोट कर घोसवर गांव के पास रेल पटरी को उड़ा दिया जिसके कारण तीन घंटे से अधिक समय तक रेल यातायात बाधित रहा।    

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हाजीपुर स्टेशन से लगभग चार किलोमीटर दूर घोसवर गांव के पास नक्सलियों ने विस्फोट कर लगभग आधा फुट पटरी उड़ा दी। पटरी टूटने के चलते सुबह 5.50 बजे से 9.20 बजे तक इस मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बाद में कर्मचारियों ने पटरी को दुरुस्त कर लिया और परिचालन शुरू हो गया। नक्सलियों की इस हरकत के कारण इस रेलखंड पर अवध-असम एक्सप्रेस (5610), साबरमती एक्सप्रेस (9166), आम्रपाली एक्सप्रेस (5707), लिच्छवी एक्सप्रेस (4005), मौर्य एक्सप्रेस बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (1124), ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस (1124) सहित 10 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। ट्रेनें जहां-तहां रुकी रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed