{"_id":"5dcf75328ebc3e54bc047673","slug":"many-people-died-and-injured-after-boiler-a-exploded-in-ngo-kitchen-early-morning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बॉयलर फटने से चार की मौत, पांच से ज्यादा लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बॉयलर फटने से चार की मौत, पांच से ज्यादा लोग घायल
Sat, 16 Nov 2019 09:34 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 16 Nov 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मोतिहारी में स्थित एनजीओ के एक किचन में बॉयलर फटने से चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं पांच से ज्यादा लोग घायल हैं। यह घटना शनिवार सुबह सुगौली में घटित हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
Motihari: Four people have died and more than five have been injured after a boiler exploded in an NGO's kitchen in Sugauli, early morning today. Injured have been admitted to hospital. #Bihar pic.twitter.com/JC6gsn68MO
— ANI (@ANI) November 16, 2019
विज्ञापन
घटनास्थल पर राहत और बचाव का कार्य जारी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार घटना उस समय घटी जब कुछ लोग सरकारी विद्यालयों में बच्चों के लिए मिड डे मील सप्लाई करने वाले एनजीओ की रसोई में खाना बना रहे थे।
विज्ञापन
सुगौली नगर परिषद के स्कूलों के लिए खाना बनाया जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब पांच बजे बॉयलर में धमाका हो गया। जिसके कारण मकान के परखच्चे उड़ गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की आवाज सुनने के बाग पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पूर्व पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री विधायक रामचंद्र सहनी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।