फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Manoj Jha demanded an apology from Piyush Goyal for inka bas chale toh desh ko Bihar hi bana de statement

Jha vs Goyal: 'इनका बस चले तो देश को बिहार बना दे', मनोज झा ने की पीयूष गोयल से माफी की मांग

Wed, 21 Dec 2022 03:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 21 Dec 2022 03:04 PM IST
सार

मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, 'इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे'। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। 

विज्ञापन
Manoj Jha demanded an apology from Piyush Goyal for inka bas chale toh desh ko Bihar hi bana de statement
राजद नेता मनोज झा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की कथित टिप्पणी से बिहार के अपमान को लेकर मामला गर्मा गया है। राजद नेता व राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने सभापति जगदीप धनखड़ को पत्र लिखकर कहा है कि वे गोयल को माफी मांगने का निर्देश दें। 
विज्ञापन

मनोज झा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गोयल ने टिप्पणी की है कि, 'इनका बस चले तो देश को बिहार ही बना दे'। झा ने कहा कि गोयल का यह बयान बिहार के लोगों का अपमान है। उन्हें सभी लोगों से माफी मांगना चाहिए। झा ने पत्र में लिखा कि किसी को विश्वास नहीं होगा कि उच्च सदन के नेता जैसा व्यक्ति देश के महानतम राज्यों में से एक के बारे में ऐसी राय रखता है। गोयल का यह बयान बिहार के प्रति केंद्र के अपमानजनक दृष्टिकोण का व्यक्त करता है। 

विज्ञापन

झा ने कहा कि बिहार को लेकर लंबे समय से जारी पूर्वाग्रह व उपेक्षा को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय सहानुभूति और चिंता की जरूरत है न कि ऐसी असंवदेनशीलता की। गोयल का बयान पूरी तरह अनुचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


झा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकारों ने हमेशा बिहार की उपेक्षा की और बिहारियों को दोयम दर्जे का नागरिक माना। झा ने राज्यसभा सभापति व उपराष्ट्रपति  धनखड़ से आग्रह किया कि वे गोयल के बयान को सदन के रिकॉर्ड से निकालने का आदेश दें और उन्हें माफी मांगने को कहें। ऐसे कदम उठाएं कि किसी अन्य राज्य के लिए केंद्र सरकार ऐसी बातें न कहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed