मोदी के मंच से नीतीश कुमार को कहा 'लुच्चा सीएम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में विधानसभा चुनावों से पहले नेताओं के बोल तीखे होने लगे हैं तो राजनीतिक मर्यादा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को बिहार के गया में चुनावी रैली को संबोधित करने आए तो उनका मंच भी ऐसे ही भाषणों का गवाह बनने से खुद को नहीं रोक पाया।
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के एक नेता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सबसे लुच्चा सीएम कहने से भी परहेज नहीं किया। हम के नेता शकुनि चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबसे लुच्चा सीएम हैं।
उनसे ज्यादा अहंकारी मुख्यमंत्री इस देश में कोई पैदा नहीं हुआ। उन्होंने राबडी देवी को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि राबड़ी भी नीतीश को चरित्रहीन बता चुकी हैं। नीतीश ने हर बार बिहार का अपमान किया है।
वहीं बता दें कि ये शकुनि चौधरी पूर्व में नीतीश कुमार के घनिष्ठ साथी रहे हैं और एक बार भागलपुर में उनके मंच से ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार रहे नरेन्द्र मोदी को जिंदा गाड़ देने तक की बात कह चुके हैं। वहीं उनके बयान पर जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यह सब मोदी के मंच से हो रहा है तो उन्हें जवाब देना चाहिए।
मोदी के आरोपों का लालू-नीतीश ने दिया जवाब
वहीं बिहार में नीतीश और लालू के गठजोड़ का जंगलराज 2 कहने पर दोनों दलों ने तीखी प्रक्रिया की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर मोदी का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आपको राजधर्म निभाने की नसीहत से तो पूरा देश परिचित है। नीतीश ने कहा पहले DNA, अब बिहार को बीमारू और बिहारवासियों को दुर्भाग्यशाली बता कर मोदी जी बिहार वासियों के प्रति अपने पूर्वाग्रह को साबित कर रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसा कि जो जंगलराज 2 का डर दिखाते हैं वो मंडलराज 2 से घबराए हुए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा, 'पीएम अपने सवा साल के कार्यकाल के बारे में भी तो कुछ बोलें, बिहार के लिए क्या किया ये बताएं। भूतकाल के भूत न बनें, आगे देखें।
. @narendramodi जनता के दमन और उत्पीड़न के सन्दर्भ में वाजपेयी जी द्वारा 2002 में आपको राजधर्म निभाने की नसीहत से पूरा देश वाकिफ है
— Nitish Kumar (@NitishKumar) August 9, 2015
जो जंगलराज-2 का डर दिखाते हैं वो ख़ुद मंडलराज-2 से घबराए हुए हैं | यह मंडलराज-2 Vs कमंडलराज होगा |
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) August 9, 2015