फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Man died on the spot after being crushed by a truck in Nalanda; was returning home with groceries

Bihar: हेलमेट भी न बचा पाया बाइक सवार की जान, ट्रक के कुचलने से मौके पर मौत; खरीदारी कर घर लौट रहा था शख्स

Sun, 18 Jun 2023 01:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 18 Jun 2023 01:19 PM IST
सार

दीपनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Man died on the spot after being crushed by a truck in Nalanda; was returning home with groceries
घटनास्थल पर ट्रक के नीचे दुर्घटनाग्रस्त पड़ी बाइक और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के नालंदा में निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोरलेन पर रविवार को ट्रक के कुचलने से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के नालंदा डेयरी के पास का है। मृतक की पहचान पावापुरी ओपी क्षेत्र के काईपुर गांव निवासी दिवंगत इंद्रदेव प्रसाद के बेटे महेश चौधरी (40) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महेश चौधरी के बच्चे बिहारशरीफ में ही रह कर पढ़ाई करते हैं। उन्हीं से मिलने के लिए महेश चौधरी रविवार की सुबह बिहारशरीफ आए थे। जहां से किराने का सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच दीपनगर थाना क्षेत्र के नालंदा डेयरी के पास पीछे से ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में महेश चौधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हेलमेट पहने रहने के बावजूद भी महेश को सिर में गंभीर चोट लग गई और अत्यधिक खून बहने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

Man died on the spot after being crushed by a truck in Nalanda; was returning home with groceries
मृतक महेश का शव देखने के बाद रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

महेश चौधरी अपने गांव में ही किराने की दुकान चला कर अपने बच्चों की परवरिश कर रहे थे। वहीं, इस घटना के बाद से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन हादसे में मौत की सूचना मिलने के बाद जब सदर अस्पताल पहुंचे तो शव को देख चीख-पुकार मच गई।

दीपनगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। गाड़ी नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed