फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man committed suicide by jumping in front of Rajdhani Express in Begusarai, sensation in the area

Bihar News: बेगूसराय में राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर युवक ने दी जान, इलाके में सनसनी

Tue, 01 Jul 2025 02:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बेगूसराय Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 02:52 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय जिले में एक युवक ने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बखरी थाना क्षेत्र के रामपुर ढाला के पास हुई। मृत युवक की पहचान मुंगेर जिले के नयागांव शिव कुंडल निवासी गुलशन कुमार (30 वर्ष) के रूप में हुई है। 
 

विज्ञापन
man committed suicide by jumping in front of Rajdhani Express in Begusarai, sensation in the area
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के बेगूसराय जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने राजधानी एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलौना स्टेशन और खटुली रेल पुल के मध्य रामपुर ढाला के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने राजधानी एक्सप्रेस के सामने अचानक छलांग लगा दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रेन तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते युवक का शरीर क्षत-विक्षत अवस्था में कई टुकड़ों में बंट गया। घटना के बाद ट्रेन बिना रुके अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पुनौराधाम को मिलेगा भव्य रूप, बिहार सरकार ने 882.87 करोड़ की विकास योजना को दी मंजूरी
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और इसकी सूचना जीआरपी व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत युवक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र के आधार पर मुंगेर जिले के नयागांव शिव कुंडल निवासी राजकुमार चौधरी के पुत्र गुलशन कुमार (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में की गई है। उसके पास से एक बैग, गमछा और गंजी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के पहुंचने के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed