फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   man brutally murdered by step-family over land dispute, 5 accused arrested

Bihar News: जमीनी विवाद को लेकर सौतेले परिजनों ने अधेड़ की बेरहमी से हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 02:29 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मधुबनी Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 02:29 PM IST
सार

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति की उसके ही सौतेले बेटे, बेटियों, बहू और पत्नी द्वारा मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नौसाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से पांच आरोपियों को पकड़ा गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
 

विज्ञापन
man brutally murdered by step-family over land dispute, 5 accused arrested
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरियानी नूरचक पंचायत के वार्ड संख्या 08 में जमीन विवाद को लेकर एक अधेड़ की उसके ही सौतेले परिजनों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय नौसाद के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नौसाद की सौतेली पत्नी, बेटा-बेटियां और बहू ने मिलकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर सीक (लोहे की छड़) घोंपकर हत्या कर दी। घटना के वक्त नौसाद की चीखें सुनकर आसपास के लोग जुटे और घर को घेरकर पांच आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस को सूचना देकर उन्हें हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


पहले भी कर चुके थे हत्या का प्रयास
मृतक के भाई निजामुद्दीन ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर पहले भी परिवार में विवाद होते रहे थे और मृतक की हत्या की कोशिश की गई थी। नौसाद की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश ने बिहारवासियों को गर्मी से दिलाई राहत, जानिए कहां कितना रहा अधिकतम तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ने की न्याय की मांग
घटना के बाद पूर्व मुखिया प्रतिनिधि साकिर हुसैन पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने प्रशासन से दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की और कहा कि हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed