नीतीश कुमार को मिल गया ममता का साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब अपने पड़ोसी राज्य बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी का समर्थन मिला है।
ममता बनर्जी ने बिहार के लोगों से देश के हित और राज्य के विकास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में वोट डालकर उनको जिताने की अपील की है।
रविवार को यहां जारी एक बयान में ममता ने कहा कि वह बिहार के तमाम लोगों से राज्य के विकास और देशहित में मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को दोबारा चुनने की अपील करती हैं। इसके बाद उन्होंने इस बयान को ट्वीट भी किया।
ममता की अपील से नीतीश को फायदा संभव
ममता का कहना है कि देश की जरूरतों के लिए नीतीश का दोबारा मुख्यमंत्री बनना बेहद जरूरी है।
गौरतलब है कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) अब की लालू प्रसाद की यादव की राजद और कांग्रेस के साथ गठजोड़ करके मैदान में उतरी है।
राज्य में पांच में से दो दौर का मतदान हो चुका है। पहले दौर में 57 और दूसरे दौर में 55 फीसदी वोट पड़े थे। बाकी तीन चरणों में मतदान होना है। बाकी तीन चरणों में क्रमशः 28 अक्तूबर, एक और पांच नवंबर को मतदान होना है। वोटों की गिनती आठ नवंबर को होगी।
चुनाव के बीच समय में नीतीश को ममता का साथ मिलना कई मायने में ममता की यूपीए को सीटें दिलवाने में मददगार साबित हो सकता है।