फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Major administrative reshuffle in Bihar, 17 IPS officers transferred in Bihar

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट

Tue, 18 Aug 2020 12:55 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 18 Aug 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
Major administrative reshuffle in Bihar, 17 IPS officers transferred in Bihar
नीतीश कुमार

बिहार सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसके अंतर्गत पुलिस महकमे के 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जारी सूची के अनुसार इसमें एडीजी से लेकर एसपी रैंक तक के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।  

विज्ञापन


अब तक बिहार सैन्य पुलिस के अपर महानिदेशक रहे 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी आरएस भट्टी को इसी विभाग का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी आर मलार विझी को अपर पुलिस महानिदेशक(प्रशिक्षण) नियुक्त किया गया है। इनकी पोस्टिंग पटना में होगी।
विज्ञापन


वहीं एमआर नायक को पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे बिहार बनाया गया है। इनकी तैनाती पटना में रहेगी।  

वहीं 9 जिले के एसपी बदले गए
बताया जाता है कि सारण, वैशाली, जहानाबाद, जमुई, भोजपुर, अररिया, औरंगाबाद, खगड़िया, बगहा के एसपी बदले गए हैं।  

1.खगडिय़ा की एसपी मीनू कुमारी अब जहानाबाद की नई एसपी बनाईं गईं हैं। 
2.अररिया की एसपी धूरत सायली सावलाराम सारण की नई एसपी बनाईं गईं हैं। 
3.औरंगाबाद के एसपी दीपक बर्णवाल को एसपी विशेष शाखा बनाया गया है। 
4.एसपी विशेष शाखा सुधीर कुमार पोरिका को औरंगाबाद का नया एसपी बनाया गया है। 
5.बीएमपी-3 कमांडेंट प्रमोद कुमार मंडल को जमुई का नया एसपी बनाया है।
6.सारण के एसपी हरकिशोर राय को भोजपुर का नया एसपी बनाया गया है।
7.भोजपुर के एसपी सुशील कुमार को बीएमपी-3 का कमांडेंट बनाया गया है।
8.हृदय कांत को एसडीपीओ सासाराम को अररिया का एसपी बनाया गया है।
9.मुजफ्फरपुर के एएसपी अमितेश कुमार को खगडिय़ा का नया एसपी बनाया गया है।

 

स्थानांतरण की पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed