{"_id":"599aa61e4f1c1be67f8b456c","slug":"mahesh-mandal-accused-of-700-crore-srijan-scam-dies-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"700 करोड़ के सृजन घोटाले के आरोपी की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
700 करोड़ के सृजन घोटाले के आरोपी की इलाज के दौरान मौत
amarujala.com- Presented by: हर्षित गौतम
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : HT
700 करोड़ के सृजन घोटाले में गिरफ्तार आरोपी महेश मंडल की रविवार को मौत हो गई। पिछले रविवार को घोटाले में नाम सामने आने के बाद उसे भागलपुर से गिरफ्तार किया गया था। वो कैंसर की बीमारी से पीड़ित था और उसे हर हफ्ते डायलिसिस कराना पड़ता था।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर परिवार ने महेश की मौत का जिम्मेदार पुलिस प्रशासन को ठहराया है। उनका कहना है कि जेल प्रशासन और पुलिस की लापरवाही की वजह से महेश की मौत हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें: जानें, क्या है 700 करोड़ का सृजन घोटाला, जिसके आरोपों में फंसी है नीतीश सरकार?
विज्ञापन
महेश, जिला कल्याण विभाग में नाजिर के पद पर काम कर रहा था। महेश की गिरफ्तारी के बाद उसकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ। घोटाले के आरोपी महेश ने अपने गांव में जो आलीशान घर बनावाया था उसके बाथरुम में भी ऐसी लगाया हुआ था।