फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lover turned husband killed her after marriage, dead body found in bihar on valentine night

एक दिन की बीवी: आशिक को शौहर बनाने को खुद लाख रुपये पहुंचाए, फिर भी वेलेंटाइन डे के दिन मर्डर

Wed, 15 Feb 2023 07:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 15 Feb 2023 07:12 PM IST
सार

Bihar : वह आशिक पर ऐसी फिदा थी कि उसे शौहर बनाने के लिए अब्बा से लेकर लाख रुपये दे दिए। निकाह की जगह कोर्ट मैरेज हुआ। इसी का सर्टिफिकेट मांगा तो आशिक से शौहर बने युवक ने घर वालों के साथ मिल मारा और कुएं में फेंक दिया।

विज्ञापन
Lover turned husband killed her after marriage, dead body found in bihar on valentine night
एक दिन की बीवी: आशिक को शौहर बनाने को खुद लाख रुपये पहुंचाए, फिर भी वेलेंटाइन डे के दिन मर्डर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Bihar : वह आशिक पर ऐसी फिदा थी कि उसे शौहर बनाने के लिए अब्बा से लेकर लाख रुपये दे दिए। निकाह की जगह कोर्ट मैरेज हुआ। इसी का सर्टिफिकेट मांगा तो आशिक से शौहर बने युवक ने घर वालों के साथ मिल मारा और कुएं में फेंक दिया। उसे अंदाज़ा नहीं था कि उसका आशिक ऐसा शौहर निकलेगा। अंदाजा नहीं था कि जिस आशिक को शौहर बनाने के लिए वह अब्बा से झूठ-सच बोलकर लाख रुपये लेकर दे रही है, वही ऐसा शौहर निकलेगा। अंदाजा नहीं था कि आशिक के रूप में जो उसे ठीकठाक वक्त दे चुका था, बतौर शौहर उसे एक दिन का सुख नहीं देगा। जमुई में वेलेंटाइड 'डे' की रात जब सलमा की लाश कुएं से निकली तो सब चौंक गए। चौंकने वाली बात भी थी। क्योंकि, 13 फरवरी को ही तो कोर्ट मैरेज कर वह आई थी। अगले दिन उसी मैरेज का सर्टिफिकेट मांगना उसे भारी पड़ गया।

विज्ञापन


जमुई का है मामला 
घटना जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत मौरा गांव की है, जहां मंगलवार की रात ससुराल वालों ने एक नव विवाहित की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके शव को कुंआ में फेंक कर फरार हो गए। घटना की जानकारी लोगों को बुधवार को हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मृतक के मायके वालों और स्थानीय थाना को दी। घटना की सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को कुंआ से निकलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान मौरा गांव निवासी मो.मंजूर आलम अंसारी की पुत्री सलमा खातून के रूप में की गई।
विज्ञापन


प्रेमी ने पति बनने के लिए मांगे एक लाख रुपये 
बताया जाता है कि सलमा खातून गांव के ही वकील अंसारी के पुत्र सनाउल अंसारी से प्रेम करती थी। इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी हो गई। लेकिन जब बात शादी की होने लगी तो आशिक सनाउल अंसारी ने शादी करने के एवज में अपनी प्रेमिका से एक लाख रुपये की मांग कर दी। लेकिन कहते हैं न प्यार तो प्यार होता है। सनाउल अंसारी के प्यार में पागल सलमा खातून ने अपने पिता से एक लाख रुपये लेकर सनाउल अंसारी को दे दिया और 13 फरवरी को दोनों ने कोर्ट में शादी रचा कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्टिफिकेट की मांग पर बिगड़ गई बात 
परिजनों ने बताया कि कोर्ट में शादी करने के बाद जब सलमा ने अपने पति से कोर्ट का मैरेज सर्टिफिकेट की मांगा तो सनाउल अंसारी ने कोर्ट का कागज देने से इंकार कर दिया। फिर इसी बात पर दोनों में बहस होने लगी और दोनों पति पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान पति मो. सनाउल अंसारी, ससुर वकील अंसारी, सास मुन्नी खातून और तीन ननद व अन्य लोगों द्वारा पिटाई कर व गला दबाकर हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि  साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुंआ में फेंककर सभी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed