फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Love developed through social media in Begusarai is now tied in marriage

Bihar: सोशल मीडिया के जरिए हुआ प्रेम, अब शादी के बंधन में बंधा; लोगों ने कही यह बात

Mon, 30 Oct 2023 12:53 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 30 Oct 2023 12:53 PM IST
सार

फेसबुक के जरिए हुआ प्यार अब शादी तक जा पहुंचा। बेगूसराय की यह कहानी अब सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है। एक साल के प्यार ने अब शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
Love developed through social media in Begusarai is now tied in marriage
love demo, couple demo, love bird - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रेम से जुड़े कई किस्से हमने किताबों और फिल्मों में देखे होंगे कि कैसे प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात होती है। लेकिन आधुनिकता के दौर में ये तरीके भी बदल गए। अब प्रेमी और प्रेमिका सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से प्यार का इजहार कर रहे हैं। जी हां बेगूसराय में भी कुछ ऐसा ही हुआ। सोशल मीडिया के जरिए हुई मुलाकात अब शादी तक जा पहुंची। यह सच्ची घटना बेगूसराय के नयागांव थाना क्षेत्र के बागड़ोब गांव की है। जिसके बाद से शादी को लेकर स्थानीय लोग तमाम प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


फेसबुक के जरिए प्रेम का इजहार
प्रेमी और प्रेमिका की मुलाकात फेसबुक से जरिए हुई। जिसके बाद एक साल तक दोनों ने एक-दूसरे को करीब से समझा। पिछले एक साल से चल रहे प्रेम को दोनों ने शादी में बंधन में बांधने का फैसला लिया। बरौनी फ्लैग के रहने वाला शिवम और नया गावं थाना क्षेत्र के रहने वाली एक प्रेमिका से फेसबुक के जरिए प्यार कर बैठा। प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे को इतना चाहने लगे की दोनों एक-दूसरे से एक पल भी अलग नहीं रहना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी नोकझोंक लेकिन शादी को राजी हुए परिवार वाले
शादी की जिद्द में प्रेमी अपनी मां के साथ प्रेमिका के घर जा पहुंचा। जिसके बाद उनका फेसबुकिया प्यार जगजाहिर हो गया। इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने शादी करवाने से साफ इनकार कर दिया। नाटकीय घटनाक्रम में प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को बुला लिया। जिसके बाद पुलिस प्रेमी को उठाकर थाना ले आई। हालांकि प्रेमिका की शिवम से शादी करने की जिद्द ने सभी को राजी कर लिया। गांव और परिवार के लोगों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया।

बागड़ोब गांव में दोनों की धूमधाम से शादी
प्रेमी और प्रेमिका के परिजनों और गांव वालों ने एक मंदिर में विधि विधान से शादी करवाई। इस सोशल मीडिया प्यार का पूरा गांव गवाह बना। शादी होने के बाद दोनों खासा खुश दिखाई दिए। पूरे घटनाक्रम पर बात करते हुए प्रेमी शिवम ने कहा, हम दोनों एक-दूसरे से पिछले एक वर्ष से बातचीत कर रहे हैं। दोनों का प्रेम फेसबुक से शुरू हुआ, जो अब शादी के बंधन में बंध गया। पूरे मामले पर नया गावं थाना के अध्यक्ष ज्योति कुमार ने कहा, प्रेमी और प्रेमिका एक-दूसरे से प्यार करते थे और दोनों बालिग हैं। इसलिए लड़के को थाने से छोड़ दिया गया। घटनाक्रम पर प्रेमिका की मां ने कहा, दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे। वो भी इस शादी से खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed